फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी के आखिरी पल में बेटे को प्यार करने की नाकाम कोशिश करते रहे कादर खान, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 06 Jan 2019 09:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kader khan - फोटो : file photo
साल 2019 फिल्म इंडस्ट्री के लिए दुख की खबर के साथ शुरू हुआ है। 31 दिसंबर को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार कादर खान का इंतकाल हो गया।कनाडा के Mississauga में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वह लंबे समय से बीमारी से जुझ रहे थे। कादर खान के इंतकाल के बाद उनके बेटों ने करीबियों के लिए शोक सभा भी रखी। 
विज्ञापन

2 of 5
kader khan - फोटो : file photo
इस शोक सभा में सभी ने कादर खान से जुड़े कई किस्सों को याद दिया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। शोक सभा में कादर खान के बड़े बेटे सरफराज ने पिता के बारे में भावुक होते हुए उनके आखिरी पलों को याद किया। सरफराज ने बताया कि जिंदगी से लड़ाई लड़ रहे कादर खान जब हॉस्पिटल में एडमिट थे, तब भी वह बेटे सरफराज को पिता की तरह प्यार करने की कोशिश कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
kader khan funeral - फोटो : file photo
सरफराज ने बताया कि हॉस्पिटल में कादर खान उनके माथे और गाल को चुमने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीमारी के सामने कमजोर पड़े कादर खान हर बार यह नाकाम कोशिश करते रहे। कादर खान के बारे में यह बात बोलकर सरफराज भावुक हो उठे और रोने लगे। बता दें कि कादर खान 70 से लेकर 90 के दशक की कई फिल्मों में नजर आए। उनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं।

4 of 5
kader khan - फोटो : film history
कादर खान ने कई फिल्मों में अपने विलेन और कॉमेडी अंदाज से दर्शकों को हंसाते और डारते भी रहे। उन्होंने अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि कादर खान के साथ गोविंदा ने करीब 41 फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया और रुलाया। इन दोनों ने राजा बाबू, दुल्हे राजा और हसीना मान जाएगी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kader khan amitabh bachchan - फोटो : file photo
वहीं अभिनेता कादर खान और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्में कीं। अदालत, सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, नसीब और कुली जैसी बेहद कामयाब फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया। इसके अलावा कादर खान ने अमर अकबर एंथनी, सत्ते पे सत्ता और शराबी जैसी फिल्मों के संवाद भी लिखे लेकिन कादर खान अमिताभ बच्चन को लेकर खुद एक फिल्म बनाना चाहते थे और उनकी ये तमन्ना कभी पूरी नहीं हो पायी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें