हाल ही में खबर आई थी कि 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान तय समय से 3 महीने पहले ही 'सैल्यूट' की शूटिंग शुरू कर देंगे । इस फिल्म में शाहरुख के साथ करीना कपूर के लीड हीरोइन होने की खबर थी । लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म से उनका पत्ता साफ कर दिया गया है । फिल्म के निर्माता करीना की जगह अब फातिमा सना शेख को कास्ट करना चाह रहे हैं । हालांकि अभी भी फातिका का नाम फाइनल नहीं है लेकिन उनसे बात की गई है ।
विज्ञापन
2 of 5
AR Rahman
एआर रहमान का आज मना रहे अपना 52वां बर्थडे
सिंगर एआर रहमान आज यानी 6 जनवरी को अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। बचपन में ए.आर रहमान का नाम दिलीप कुमार था। ए.आर रहमान का पूरा नाम अल्लाह रक्खा खान है। ए.आर.रहमान को साल 2010 में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। यहां सुनिए एआर रहमान के 10 पॉपुलर गाने...
सलमान खान अच्छे एक्टर होने के साथ एक बेहतरीन पेंटर भी हैं । उनकी बनाई हुई पेंटिंग लाखों में बिकती है । इसके अलावा सलमान के पास एक हुनर और भी है जिसका पता हाल ही में चला है । दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान का एक पुराना वीडियो सामने आया है । इसमें वो तीरंदाजी करते हुए नजर आ रहे हैं । सलमान को सटीक निशाना लगाना आता है । सोशल मीडिया पर उनके इस हुनर की काफी तारीफ हो रही है ।
4 of 5
deepika padukone
अगले एक साल तक दीपिका के साथ फिल्म नहीं करेंगे रणवीर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रियल लाइफ जोड़ी दर्शकों की फेवरेट है । इसके अलावा उनकी रील जोड़ी तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है । शादी के बाद दर्शक फिर से दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखना चाहते हैं । लेकिन हाल ही में रणवीर ने एक बयान में कहा है कि वो अगले एक साल तक दीपिका के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे । हालांकि वो भी दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब हैं ।
'बाहुबली' फेम प्रभास अब अपनी नई फिल्म 'साहो' लेकर आने वाले हैं । इस फिल्म का टीजर 'बाहुबली' के साथ ही रिलीज किया गया था । अब फिल्म को लेकर कुछ जानकारी लीक हो गई है जो लोगों के उत्साह को और बढ़ा देगी । खबरों की मानें तो प्रभास ने फिल्म में रजनीकांत के स्टाइल को कॉपी किया है । वो फिल्म में एक्शन सीन के अलावा कॉमेडी भी करते नजर आएंगे । फिल्म की कहानी की बात करें तो प्रभास एक इंटरनेशनल एजेंट बने हुए हैं, जिनका डबल रोल है । फिल्म की शूटिंग भारत और दुबई में हुई है ।