फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान ने बेटे को बॉलीवुड में क्यों नहीं किया लॉन्च, सरफराज ने अपने हाथों से लिखी कामयाबी की इबारत

Tue, 01 Jan 2019 12:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kader khan son - फोटो : instagram
कादर खान ने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली । कादर खान के निधन की खबर को उनके बेटे सरफराज ने कंफर्म किया। कादर खान अपनी पत्नी हजरा, बेटे सरफराज और पोते-पोतियों के साथ कनाडा में रह रहे थे । कादर खान के आखिरी वक्त पर उनका बेटा सरफराज ही उनके साथ था । कादर खान ने बॉलीवुड में करियर बनाया और वो एक कॉमेडियन के तौर पर सफल भी हुए ।
विज्ञापन

2 of 8
kader khan
बॉलीवुड के स्टार किड होने के नाते कादर खान अपने बेटे सरफराज को भी लॉन्च कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । आखिर क्या वजह थी कि कादर खान ने अपने बेटे सरफराज को फिल्मों में लॉन्च नहीं किया । इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है । 
विज्ञापन

3 of 8
अपने बेटों के साथ कादर खान
कादर खान मशहूर एक्टर थे और घर में एक्टिंग का माहौल था। बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया।

4 of 8
अपने बेटों के साथ कादर खान
सरफराज के पिता यानि कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने। उनका सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
कादर खान सरफराज खान
पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि सरफराज फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए।
विज्ञापन

6 of 8
अपने बेटों के साथ कादर खान
कहने को तो सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' में काम किया। लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता उनसे कोसों दूर रही। हीरो ना बन पाने से सरफराज हताश नहीं हुए। सरफराज तो हीरो नहीं बन पाए लेकिन आज वो बॉलीवुड को कई नए एक्टर दे चुके हैं । सरफराज आज अपनी एक एक्टिंग अकेडमी चला रहे हैं जिसमें वो नए लड़के-लड़कियों को एक्टिंग वर्कशॉप कराते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कादर खान
इसके अलावा सरफराज का अपना एक थियेटर ग्रुप भी है जो कल के कलाकार इंटरनेशनल थियेटर कंपनी के नाम से है। इसके बैनर तले वो कई प्ले कर चुके हैं। 'ताश के पत्ते', 'लोकल ट्रेन', 'बड़ी देर की मेहरबान आते आते' जैसे कई नाटकों के जरिए सरफराज खान ने थियेटर की दुनिया में अपना नाम कमाया है।
विज्ञापन

8 of 8
kader khan - फोटो : twitter
सरफराज अपने पिता कादर खान को कई फिल्मो में असिस्ट भी कर चुके हैं। इसके अलावा वो कई प्रोडक्शन कंपनी भी चला रहे हैं। आज सरफराज फिल्मों के बादशाह भले ही ना हों लेकिन थियेटर और प्रोडक्शन में उनकी कोई सानी नहीं। इतना ही नहीं, सरफराज खान होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें