बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर कादर खान का निधन के बाद 22 अक्टूबर को पहला जन्मदिन है। वह बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत हम सभी के दिलों में वह अब भी जिंदा हैं। कादर खान ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उन्हें कॉमेडी रोल्स में सबसे ज्यादा पसंद किया गया।