हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कादर खान का 22 अक्टूबर को जन्मदिन है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रहे कादर खान ने अपनी जिंदगी में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। पांच दशकों से ज्यादा लम्बे करियर में कादर खान ने तकरीबन हर तरह के किरदार को पर्दे पर पेश किया। उनकी सबसे अधिक चर्चा उनके खास तरह के संवादों के लिए होती है।
विज्ञापन
2 of 10
kader khan
बाप नंबरी बेटा दस नंबरी
तुम्हें बख्शीश कहां से दूं। मेरी गरीबी का तो यह हाल है कि किसी फकीर की अर्थी को भी कंधा दूं तो अपनी इंसल्ट मानकर अर्थी से कूद जाता है।
विज्ञापन
3 of 10
Kader Khan
मुकद्दर का सिकंदर
सुख तो बेवफा है आता है जाता है, दुख ही अपना साथी है, अपने साथ रहता है। दुख को अपना ले तब तक़दीर तेरे कदमों में होगी और तू मुकद्दर का बादशाह होगा।
4 of 10
kader khan
कुली
बचपन से सर पर अल्लाह का हाथ और अल्लाहरख्खा है अपने साथ, बाजू पर 786 का है बिल्ला, 20 नंबर की बीड़ी पीता हूं और नाम है 'इकबाल'।
विज्ञापन
5 of 10
kader khan amitabh bachchan
शहंशाह
दुनिया की कोई जगह इतनी दूर नहीं है, जहां जुर्म के पांव में कानून अपनी फौलादी जंजीरें पहना ना सके।
विज्ञापन
6 of 10
कादर खान
- फोटो : ट्विटर
हम
कहते हैं किसी आदमी की सीरत अगर जाननी हो तो उसकी सूरत नहीं उसके पैरों की तरफ देखना चाहिए, उसके कपड़ों को नहीं उसके जूतों की तरफ देख लेना चाहिए।
हम- मोहब्बत को समझना है तो प्यारे खुद मोहब्बत कर, किनारे से कभी अंदाजे तूफान नहीं होता।
विज्ञापन
7 of 10
kader khan
नसीब
अरे औरों के लिए गुनाह सही, हम पियें तो शबाब बनती है। अरे सौ गमों को निचाड़ने के बाद एक कतरा शराब बनती है।
8 of 10
kader khan
मुकद्दर का सिकंदर
इस शहर-ए-खामोशियों में, इस खामोश शहर में, इस मिटटी के ढेर के नीचे, सब दबे पड़े हैं। मौत से किसको रास्तागारी है? मौत से कौन बच सकता है... आज उनकी तो कल हमारी बारी है। पर मेरी एक बात याद रखना, इस फकीर की बात ध्यान रखना ये ज़िन्दगी में बहुत काम आएगी कि अगर सुख में मुस्कुराते हो तो दुःख में कहकहा लगाओ, क्योंकि जिंदा हैं वो लोग जो मौत से टकराते हैं, पर मुर्दों से बदतर हैं वो लोग जो मौत से घबराते हैं। सुख तो बेवफा है चंद दिनों के लिए है, तवायफ की तरह आता है दुनिया को बहलाता है, दिल को बहलाता है और चला जाता है। मगर दुःख तो हमेशा साथी है। एक बार आता है तो कभी लौट कर नहीं जाता है। इसलिए सुख को ठोकर मार, दुःख को गले लगा, तकदीर तेरे क़दमों में होगी और तू मुकद्दर का बादशाह होगा।
9 of 10
kader khan
जैसी करनी वैसी भरनी
तुम्हारी उम्र मेरे तर्जुबे से बहुत कम है, तुमने उतनी दीवालियां नहीं देखीं जितनी मैंने तुम जैसे बिकने वालों की बर्बादियां देखी हैं