कादर खान ने अपनी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव देखे । इस बात का गवाह पूरा बॉलीवुड रहा । जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो पूरे बॉलीवुड ने उनके साथ बिताए पलों को, उनकी शिक्षा को और उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। इसमें सबसे आगे अमिताभ बच्चन रहे । उन्होंने कादर खान को लेकर दो बार ट्वीट किया और शोक जताया ।
विज्ञापन
2 of 6
kader khan
अमिताभ बच्चन के ट्वीट से जाहिर हुआ कि वो कादर खान की सेहत खराब और फिर निधन की खबर से दुखी हैं । दोनों ने 70 की दशक की लगभग हर फिल्म में साथ काम किया और सुपरहिट फिल्में दीं । बिग बी, कादर खान के लिखे डायलॉग ही अपनी फिल्मों में बोला करते थे ।
विज्ञापन
3 of 6
kader khan and Govinda
साथ ही गोविंदा ने भी कादर खान के साथ खूब काम किया था । गोविंदा ने तो कादर खान को अपने पिता समान बताया । ये दोनों अभिनेता कादर खान के इतने करीब होने के बावजूद मुंबई में हुई शोक सभा में नहीं पहुंचे । कादर खान के अंतिम संस्कार के बाद अब उनके बेटे सरफराज ने कादर खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है ।
4 of 6
kader khan
- फोटो : film history
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'बॉलीवुड में कई लोग थे जो मेरे पिता के बहुत करीब थे । लेकिन मेरे पिता जिसे सबसे ज्यादा प्यार करते थे वो थे बच्चन साहब । मैं अपने पिता से पूछा करता था कि इंडस्ट्री में ऐसा कौन है जिसे आप सबसे ज्यादा याद करते हैं और वो बच्चन साहब का नाम लेते थे ।'
विज्ञापन
5 of 6
kader khan
'मुझे पता है ये प्यार दोनों तरफ से था । मैं चाहता हूं कि बच्चन साहब जानें कि मेरे पिता उन्हें आखिरी दम तक याद करते रहे ।' सरफराज आगे कहते हैं, 'जब मेरे पिता ने दुनिया को अलविदा कहा तो उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी । मुझे वो मुस्कान दुनिया में सबसे ज्यादा प्यारी थी ।'
कादर खान के बेटे सरफराज इंडस्ट्री की बेरुखी से बेहद आहत हैं। गोविंदा के बारे में पूछा गया तो सरफराज ने कहा कि 'कृपया गोविंदा से पूछिए कि उन्होंने मेरे पिता के बारे में कितनी बार पूछा था। क्या उन्होंने पिता के निधन के बाद एक बार भी हमें फोन किया? फिल्म इंडस्ट्री में लोग बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। आज जो टॉप एक्टर्स हैं वो पुराने एक्टर्स के साथ तस्वीरों में तो देखे जाते हैं लेकिन ये प्यार केवल तस्वीरों तक ही है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। मेरे पिता भाग्यशाली थे कि उनके तीनों बेटों ने उनका ध्यान रखा।'