फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान ने इंटरव्यू में किया था खुलासा, 'अमिताभ बच्चन से क्यों टूटा रिश्ता-बीच में छोड़ी फिल्में'

Fri, 04 Jan 2019 01:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kader khan amitabh bachchan
कादर खान का निधन हुए चार दिन बीत चुके हैं । कादर खान के चाहने वालों के लिए उनके परिवार ने मुंबई में भी एक शोक सभा का आयोजन किया था । इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के दो-चार चुनींदा डायरेक्टर ही पहुंचे । बॉलीवुड की इस बेरुखी से कादर खान के बेटे नाराज हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kader khan - फोटो : film history
हाल ही में कादर खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कादर खान अपने बॉलीवुड स्ट्रगल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने ये भी बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन से उनके रिश्ते खराब हुए और कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 7
कादर खान - फोटो : ट्विटर
वीडियो में कादर खान कह रहे हैं, 'मैं अमिताभ बच्चन को अमित कहकर बुलाता था। तभी किसी प्रोड्यूसर ने मुझसे आकर कहा कि आप सर जी को मिले? इस पर मैंने कहा कि कौन सर जी? फिर उसने कहा- आप नहीं जानते? उसने अमिताभ की ओर इशारा कर कहा कि वह हमारे सर जी हैं।'

4 of 7
kader khan
कादर खान कहते हैं- 'मैंने कहा कि वह तो अमित है। सभी तब अमिताभ को सर जी-सर जी कहकर बुलाना शुरू कर चुके थे । लेकिन मेरे मुंह से उनके लिए कभी अमित जी या सर जी नहीं निकला। बस अमिताभ को सर जी न बोल पाने की वजह से मैं उनके ग्रुप से निकल गया।'

विज्ञापन

5 of 7
kader khan
उन्होंने आगे कहा, 'क्या कोई अपने दोस्त या भाई को किसी और नाम से पुकार सकता है? नामुमकिन बात है ये। मैं नहीं कर सका ये और इसीलिए मेरा उनसे वो राब्ता नहीं रहा। यही वजह है कि मैं उनकी फिल्म 'खुदा गवाह' में नहीं रहा। फिर उनकी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' मैंने आधी लिखी और छोड़ दी। इसके बाद कुछ और फिल्में थीं, जिनपर मैंने काम करना शुरू किया था, लेकिन वे भी छोड़ दीं।'
विज्ञापन

6 of 7
kader khan - फोटो : File Photo
बता दें कि हाल ही में कादर खान के बेटे सरफराज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- 'फिल्म जगत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो मेरे पिता के काफी करीब थे। लेकिन एक शख्स, जिन्हें मेरे पिता बहुत पसंद करते थे, वह हैं बच्चन साहब। मैं अपने पिता से पूछता था कि वह फिल्म जगत में सबसे ज्यादा किसे याद करते हैं तो वह सीधा जवाब देते थे बच्चन साहब।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kader khan - फोटो : File Photo
कादर खान के निधन पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। अमिताभ बच्चन ने लिखा था- एक दुखद निराशाजनक खबर। मंच के एक शानदार कलाकार, अद्भुत प्रतिभा के धनी। मेरी कई सफल फिल्मों के एक प्रख्यात लेखक और एक गणितज्ञ कादर खान साहब नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें