दो दशकों तक संगीत की दुनिया के सरताज रहे आर डी बर्मन ने बॉलीवुड को कई ऐतिहासिक गाने दिए हैं। आज संगीतकार आर डी बर्मन की पुण्यतिथि है। आर डी बर्मन को सब प्यार से 'पंचम दा' भी कहते थे। 27 जून 1939 को कलकत्ता में जन्में 'पंचम दा' महज 54 साल की उम्र में आज ही के दिन साल 1994 में हम सबको छोड़ कर चले गए। पंचम दा की पुण्यतिथि पर आइए सुनाते हैं बॉलीवुड में संगीत के किंग आर डी बर्मन ये 5 खूबसूरत गाने जो हर उम्र में सबके पसंदीदा रहे हैं।