एक समय पर कादर खान बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाते थे। आज वो कहां हैं, क्या कर रहे हैं, किसी को नहीं पता। कोई उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। 80 साल के कादर खान ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। लेकिन अब कोई डायरेक्टर उनको अपनी फिल्म में लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
कॉमेडी किंग कादर खान की ऐसी हो गई हालत, परिवार ने भी छोड़ दिया साथ
2 of 6
kader khan
हाल ही में खबर आई थी कि उनकी तबीयत काफी खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें कनाडा ले जाया गया है। वहीं उनका इलाज चल रहा है। कादर खान के साथ काम कर चुके शक्ति कपूर ने बताया है कि उनके घुटनों में परेशानी चल रही है।
विज्ञापन
कॉमेडी किंग कादर खान की ऐसी हो गई हालत, परिवार ने भी छोड़ दिया साथ
3 of 6
kader khan
कादर खान का ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन बदकिस्मती से ऑपरेशन गलत हो गया। इससे उनकी तकलीफ घटने की जगह बढ़ गई। आखिरी बार कादर खान को 2015 में अपनी फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' के ट्रेलर लॉन्च में नजर आए थे।
कॉमेडी किंग कादर खान की ऐसी हो गई हालत, परिवार ने भी छोड़ दिया साथ
4 of 6
kader khan
कादर खान स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार फिल्म 'रोटी' के डायलॉग्स लिखे थे। कुछ साल पहले उन्होंने कहा था कि फिल्मों में ना सही लेकिन एक स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर तो उन्हें काम मिलना चाहिए।
विज्ञापन
कॉमेडी किंग कादर खान की ऐसी हो गई हालत, परिवार ने भी छोड़ दिया साथ
5 of 6
kader khan
एक समय तो ऐसा भी आया था जब कादर खान की मौत की अफवाह फैल गई थी। इसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर लोगों को बताया था कि वो जिंदा हैं और सलामत हैं। लेकिन अब सच में उन्हें देखभाल की जरूरत है। खबर ये भी थी कि उनकी फैमिली भी उनका ध्यान नहीं रखते हैं।
कॉमेडी किंग कादर खान की ऐसी हो गई हालत, परिवार ने भी छोड़ दिया साथ
6 of 6
कादर ख्ाान
अपनी बीमारी ठीक करने के लिए वो एक बार बाबा रामदेव के पतंजली आश्रम भी गए थे। वो वहां ठीक भी होने लगे थे। लेकिन समय से पहले ही उनका बेटा उन्हें वहां से ले गया। अब उनकी जिंदगी व्हील चेयर पर और गुमनामी में बीत रही है।