फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ इन पांच अभिनेत्रियों ने दी थी हिट फिल्में, आज इंडस्ट्री से दूर जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

Wed, 06 Jan 2021 11:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, चांदनी, रंभा - फोटो : फाइल
सलमान खान के साथ काम करना मतलब हिट की गारंटी माना जाता है। सलमान ने खुद भी कई कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री देने में मदद की है। उनके साथ हर अभिनेत्री काम करना चाहती हैं। हालांकि 90 के दशक में सलमान की फिल्मों पर नजर डालें तो ऐसी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आता है जो अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आगे जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान, चांदनी - फोटो : सनम बेवफा
फिल्म सनम बेवफा में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चांदनी नजर आई थीं। चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा है। फिल्म को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन इससे चांदनी के करियर को कोई फायदा नहीं मिला। आज के समय में वह बॉलीवुड से दूर हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक अब चांदनी विदेश में हैं और वहां बच्चों को डांस सिखाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान, कंचन - फोटो : सनम बेवफा
फिल्म सनम बेवफा में अभिनेत्री कंचन भी नजर आई थीं। कंचन ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही वह 90 के दशक में अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ काम कर चुकी हैं। कंचन आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं और वह कहां है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

4 of 6
सलमान खान, रंभा - फोटो : फाइल
सलमान खान के साथ रंभा की जोड़ी हिट रही थी। फिल्म जुड़वा में सलमान और रंभा को एक साथ काफी पसंद किया गया था। जुड़वा के अलावा वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं। इसके साथ उन्होंने दक्षिण भारतीय कई फिल्मों में काम किया। अब रंभा लाइमलाइट से दूर हैं हालांकि सोशल मीडिया पर वह सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान, रेणु आर्या - फोटो : फाइल
सलमान खान की डेब्यू फिल्म बीवी हो तो ऐसी में उनके साथ अभिनेत्री रेणु आर्या थीं। रेणु एक या दो फिल्मों में ही नजर आईं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। अब वह कहां इसके बारे में किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा डडवाल - फोटो : फाइल
पूजा डडवाल कुछ समय पहले अपनी बीमारी को लेकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने सलमान के साथ फिल्म वीरगति में काम किया था। पूजा ने अपने इलाज के लिए सलमान से मदद मांगी थी जब सलमान को इस बात का पता चला तो वह मदद के लिए आगे भी आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें