फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ- शाहरुख समेत ये 5 एक्टर्स फिल्मों में बने 'शराबी', अब नशे में टल्ली दिखेगा ये एक्टर

Tue, 04 Jun 2019 06:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन शाहिद कपूर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
21 जून को शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हो रही है। एक तरफ फिल्म का म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर शाहिद के किरदार और लुक्स को लेकर भी फैंस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। दरअसल फिल्म में शाहिद अधूरे प्यारा के बाद एक शराबी और नशे में डूबे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कोई हीरो शराब के नशे में धुत नजर आ रहा हो, इससे पहले शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक ऐसे किरदार निभा चुके हैं। एक नजर ऐसे ही किरदारों पर..
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- कबीर सिंह
एक्टर- शाहिद कपूर

संदीप वांगा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। बता दें कि अर्जुन रेड्डी का डायरेक्शन भी संदीप ने ही किया था। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। गौरतलब है कि इससे पहले उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर नशे में डूबे शख्स का किरदार निभा चुके हैं। वहीं कबीर सिंह में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं। इससे पहले शाहिद और कियारा हनी सिंह के ट्रैक 'उर्वशी' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
देवदास में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- देवदास
एक्टर- शाहरुख खान

जब शाहरुख खान स्टारर देवदास रिलीज हुई थी उस वक्त उनकी तुलना दिलीप कुमार की देवदास से हुई थी। हालांकि शाहरुख ने देवदास के किरदार को बखूबी निभाया और जमकर वाहवाही लूटी। फिल्म का डायलॉग 'कौन कमबख्त बर्दाश्त करने को पीता है' सुपरहिट हुआ था। फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित थीं।

4 of 6
फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- शराबी
एक्टर- अमिताभ बच्चन

फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन का किरदार भी नशे में धुत नजर आया था। फिल्म का डायलॉग 'मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी' सभी की जुबां पर चढ़ गय था। फिल्म में जहां अमिताभ कई बार लोगों को हंसाते दिखे थे तो वहीं शराबी के किरदार में भी उन्होंने जान डाली थी। प्रकाश मेहरा की निर्देशित ये फिल्म सुपरहिट थी।
विज्ञापन

5 of 6
आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- आशिकी 2
एक्टर- आदित्य रॉय कपूर

आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। कम बजट में बनी फिल्म ने तीन- चार गुना कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का न सिर्फ म्यूजिक
बल्कि आदित्य की एक्टिंग भी सभी को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में आदित्य ने एक शराब में धुत शख्स का किरदार निभाया था। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देव डी में अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- देव डी
एक्टर- अभय देओल

फिल्म देव डी में अभय देओल के किरदार का आज भी जिक्र किया जाता है। फिल्म में अभय के साथ माही गिल और कल्कि कोचिन नजर आईं थीं। फिल्म के कुछ गाने हिट थे जबकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के क्लाइमेक्स में अभय का 'अवेकिंग मूमेंट'  शानदार था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें