फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: मीरा से दोबारा शादी करने के मूड में शाहिद? सोशल मीडिया पर किया प्रपोज

Sun, 28 Aug 2022 06:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में शुमार हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। दोनों अक्सर कपल गोल्स पूरे करते नजर आते हैं। बता दें कि शाहिद और मीरा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर शाहिद कपूर ने अपनी और मीरा की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में शाहिद कपूर व्हाइट कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं, वहीं मीरा राजपूत ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में कमाल लग रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर ने सिर पर साफा बांधा हुआ है, वहीं मीरा राजपूत ने सिल्वर कलर के हैवी नेकलेस और मांग टीका से अपना लुक कंपलीट किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में शाहिद और मीरा की मुस्कान दोनों के लुक में चार चांद लगा रही है। एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों यह पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को तो फैंस पसंद कर ही रहे हैं, वहीं कैप्शन भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि शाहिद ने अपनी इस फोटो के साथ शानदार कैप्शन साझा किया है, जिसके बाद फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान तैर आई है। शाहिद ने लिखा है, 'मुझसे शादी करोगी?' इसके साथ शाहिद ने मीरा राजपूत को टैग किया है।  
विज्ञापन

4 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की इस तस्वीर पर फैंस के खूब जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स दोनों के लुक पर फिदा हो रहे हैं। साथ ही शाहिद कपूर के कैप्शन पर भी खूब मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक ही जख्म बार-बार क्यों हरे कर रहे हो?' एक यूजर ने लिखा, 'शानदार जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो नवविवाहित जोड़े जैसे लग रहे हो।'

Koffee With Karan 7: ‘कबीर सिंह’ के दौरान शाहिद ने कियारा को कराया था आठ घंटे इंतजार, बताई हैरान करने वाली वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें