फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabir Khan: कबीर खान ने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलाया हाथ, फिल्म के लिए विक्की और सलमान के बीच कांटे की टक्कर

Fri, 20 Dec 2024 09:00 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कबीर खान ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हाथ मिलाया है। वह एक एक्शन थ्रिलर पर काम कर रहे हैं। वहीं, इसकी कास्टिंग को लेकर सामने आई रिपोर्ट ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कबीर खान-सलमान खान-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
कबीर खान अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान' जैसी यादगार हिट देने के बाद निर्देशक अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म फिलहाल अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है। वहीं, इसकी कास्टिंग को लेकर दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है। इसने प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कबीर खान ने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलाया हाथ

कबीर खान की नवीनतम परियोजना एक हाई ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, और निर्देशक इसके लिए एक बड़े स्टार की तलाश कर रहे हैं। इतना ही नहीं चर्चा है कि सलमान खान और विक्की कौशल दोनों प्रतिष्ठित भूमिका के लिए दौड़ में हैं। जानकारी के अनुसार, 'कबीर खान करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर एक व्यावसायिक एक्शन फिल्म विकसित कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए कास्टिंग के लिए दमदार उपस्थिति वाले स्टार की जरूरत है और कबीर मुख्य भूमिका के लिए सलमान खान और विक्की कौशल दोनों पर विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की और सलमान के बीच कांटे की टक्कर!

कथित तौर पर दोनों कलाकार इस फिल्म में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, स्क्रिप्ट के अंतिम मसौदे पर अभी भी चर्चा चल रही है। निर्माताओं को उम्मीद है कि सलमान या विक्की में से कोई एक इसे साइन करेगा और फिल्म के साल 2025 के अंत तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। कबीर और करण को भरोसा है कि वे हाई-बजट एक्शन थ्रिलर के लिए दो सितारों में से एक को साइन कर लेंगे। 

Shivaji Satam Interview: एसीपी प्रद्युम्न जितना किसी को नहीं मिला प्यार, सुनाए 'कुछ तो गड़बड़' है के किस्से

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूट में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में उन्होंने फिल्म के एक टीजर की शूटिंग पूरी की है जिसका खुलासा उनके जन्मदिन पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अभिनेता उसी दिन फिल्म से अपना पहला लुक भी जारी करेंगे।

Arjun Kapoor: 'लोग चाहते थे कि मैं असफल हो जाऊं', अर्जुन कपूर का बड़ा दावा, बोले- ट्रोलिंग का पड़ा गलत असर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं विक्की

विक्की कौशल की बात करें तो वह 'छावा' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं और वर्तमान में संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें