फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 5 फिल्मी सितारे, जिन्होंने 3 बार कराई शादी, दो ने तो चौथी बार भी लिए फेरे

Sat, 30 Mar 2019 12:29 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bollywood stars - फोटो : social media
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का क्रेज सा आ गया है। रणबीर-दीपिका और प्रियंका-निक के बाद अभी कई और सितारे भी इस लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो पहली शादी के बाद तलाक देकर अलग हुए और बाद भी दूसरी शादी कर ली। और अगर दूसरे से नहीं बनी तो तीसरी और चौथी शादी कर भी ली। आज हम आपको आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
किशोर कुमार
किशोर कुमार
किशोर कुमार ने एक-दो नहीं बल्कि 4 शादियां की थीं। 21 साल की उम्र में उन्होंने पहली शादी की थी। लेकिन, शादी के आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद उन्होंने मधुबाला से कोर्ट में दूसरी शादी की। 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया। बाद किशोर ने अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की। लेकिन ये शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के 2 साल बाद उन्होंने चौथी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से की थी।
विज्ञापन

3 of 8
kabir bedi
कबीर बेदी
कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर सबको हैरान दिया था। उन्होंने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी। उसके बाद दूसरी शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। 1990 में उन्होंने निक्की से तीसरी शादी की और 2005 में तलाक ले लिया। इसके बाद कबीर ने ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज शादी की। 

4 of 8
फिल्म अभिनेता संजय दत्त - फोटो : amarujala
संजय दत्त 
मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। मान्यता से पहले संजय अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई को तलाक दे चुके थे। संजय दत्त की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था, जिनकी मौत ब्रेन ट्यूमर से साल 1996 में हो गयी थी। ऋचा से संजय को एक बेटी भी है जिसका नाम त्रिशाला है।
विज्ञापन

5 of 8
Karan Singh Grover
करण सिंह ग्रोवर
मॉडल से एक्टर बने करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम से साल 2008 मे शादी की थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और साल 2009 में उनका तलाक हो गया। श्रद्धा से तलाक के बाद करन ने जेनिफर विंगेट से साल 2012 में शादी कर ली लेकिन बाद में इन दोनों का भी साल 2014 तलाक हो गया। इसके बाद करण ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से अपनी तीसरी शादी की।
विज्ञापन

6 of 8
neelima azim and rajesh khattar
नीलिमा अजीम
इस लिस्ट में एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने तीन शादियां की हैं। नीलिमा ने पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से की थी। पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। 2001 में राजेश खट्टर से अलग होने के बाद नीलिमा ने उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

7 of 8
Vidya Balan with Siddharth Roy Kapur - फोटो : social media
सिद्धार्थ रॉय कपूर
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की है। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ पहली की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की थी। उनसे अलग होने के बाद 2012 में उन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन से शादी की।
विज्ञापन

8 of 8
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : social media
विधु विनोद चोपड़ा
फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की हैं। उन्होंने फिल्म क्रिटिक और लेखिका अनुपमा चोपड़ा से 1990 में तीसरी शादी की थी। अनुपमा से पहले रेनू सलूजा और शबनम सुखदेव से उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें