फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर बेदी ने 70 की उम्र में 30 साल छोटी लड़की से की थी चौथी शादी, ऐसी थी लव स्टोरी

Thu, 16 Jan 2020 08:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kabir bedi
अभिनेता कबीर बेदी ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाया है। कबीर बेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे । कबीर बेदी ने अपनी लाइफ में 4 शादियां की। उनकी चौथी बीवी परवीन दुसांज हैं जो कबीर से 29 साल छोटी हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
kabir bedi
परवीन और कबीर करीबी दोस्त थे और दोनों का 10 साल तक अफेयर रहा । कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में परवीन से शादी कर ली थी। परवीन मॉडल और एक्ट्रेस के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर के साथ लिव इन में रहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
kabir bedi
परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं। परवीन और कबीर की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। कबीर से शादी के लिए परवीन के घर वाले राजी नहीं थे लेकिन बाद में सब मान गए। परवीन और कबीर की शादी गुरुद्वारे में हुई थी। यहां दोनों के परिवार के सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे ।

4 of 5
Kabir Bedi
शादी में कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इस शादी से नाखुश थीं। इस बात को लेकर पूजा ने गुस्सा भी जताया था। बता दें कि जब कबीर ने परवीन से शादी की थी तो उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और परवीन को डायन तक कहा था। कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कबीर बेदी-प्रवीण दुसांझ
प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। सुसैन से तलाक के बाद कबीर ने 1990 में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की । फिर साल 2005 में ये रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन दुसांज से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें