फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malvika Raaj: 'कभी खुशी कभी गम' की 'छोटी पू' के घर गूंजने वाली है किलकारी, फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज

Sun, 25 May 2025 05:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malvika Raaj Pregnancy: 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी 'पू' याद है? बात मालविका राज की हो रही है। वे जल्द मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मालविका राज-प्रणव - फोटो : इंस्टाग्राम-@malvikaraaj
शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी 'पू' तो याद होगी? मालविका राज, जिन्होंने फिल्म में करीना कपूर के बचपन का किरदार अदा किया था। उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। मालविका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
मालविका राज-प्रणव - फोटो : इंस्टाग्राम-@malvikaraaj
पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार मालविका-प्रणव
मालविका राज ने साल 2023 में प्रणव बग्गा से शादी रचाई। इनके घर अब किलकारी गूंजने वाली है। दो लोगों की ये जोड़ी अब तीन लोगों का परिवार बनने जा रही है। अपने पहले बच्चे का स्वागत करते मालविका और प्रणव बेहद खुश है। मालविका ने मैटरनिटी शूट कराया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मालविका राज-प्रणव - फोटो : इंस्टाग्राम-@malvikaraaj
कस्टमाइज्ड कैप पहने आए नजर
मालविका ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'तुम मैं औ हम तीन'। पहली तस्वीर में मालविका पॉजिटिव प्रेग्नेंसी रिपोर्ट दिखाती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में मालविका और प्रणव दोनों 'मॉम' और 'डैड' लिखी हुई कस्टमाइज्ड कैप पहने हैं। 

4 of 5
मालविका राज-प्रणव - फोटो : इंस्टाग्राम-@malvikaraaj
सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
मालविका के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है और बधाई दे रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आयशा श्रॉफ ने लिखा, 'बहुत मुबारक हो गाइज'। इनके अलावा कृति खरबंदा, रिद्धिमा पंडित और वर्धनपुरी ने भी कपल को बधाई दी है। 

Sooraj Pancholi: जब सलमान खान ने गिफ्ट में दे दी थी पूरी फिल्म, सूरज पंचोली ने याद किया भावुक लम्हा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालविका राज-प्रणव - फोटो : इंस्टाग्राम-@malvikaraaj
फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं मालविका
मालविका राज और प्रणव ने साल 2023 में गोवा में शादी रचाई थी। दोनों कॉलेज के वक्त से ही दोस्त थे। बता दें, मालविका अभिनेता जगदीश राज की पोती, बॉबी राज की बेटी और अनुभवी अभिनेत्री अनीता राज की भतीजी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें