फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabhi Eid Kabhi Diwali: रणबीर के बाद अब सलमान ने थामा साउथ का हाथ, फिल्म में हुई RRR के इस एक्टर की एंट्री

Mon, 20 Jun 2022 06:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कभी ईद कभी दिवाली में साउथ कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' लगातार चर्चा में बनी हुई है। जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ही यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर लाइमलाइट में है। इस फिल्म में सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ से लेकर पंजाब तक के अभिनेता और अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। सलमान खान की इस फिल्म में अब एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री हो गई है। दावा है कि इस फिल्म में अब दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में राम चरण की एंट्री!
चर्चा है कि राम चरण सलमान खान की इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। राम चरण फिल्म के एक ग्रैंड गाने में सलमान खान के साथ नजर आएंगे। दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सलमान खान हैदराबाद में इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान सलमान खान की मुलाकात राम चरण से हुई थी। तब मेकर्स और सलमान खान ने राम चरण को फिल्म के इस स्पेशल गाने में लेने का मन बनाया और राम चरण ने भी तुरंत हां कर दी। इस गाने में फैंस को सलमान खान के स्वैग के साथ राम चरण का धांसू अंदाज देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण संग सलमान के अच्छे रिश्ते
सलमान खान के रिश्ते राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी के साथ काफी अच्छे हैं। सलमान भी चिरंजीवी की फिल्म 'गॉड फादर' में कैमियो करते दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए सलमान साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बीते दिनों सलमान खान और चिरंजीवी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए थे।
 

4 of 5
सलमान खान और पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आएंगे ये साउथ सितारे
सलमान खान की यह फिल्म काफी ग्रैंड होती जा रही है। फिल्म में बड़ी संख्या में साउथ सितारे नजर आएंगे, जिसमें राम चरण के अलावा पूजा हेगड़े, तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती और जगपति बाबू का नाम शामिल है। इनके अलावा, सलमान की फिल्म में राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या फिल्म का बदला नाम?
बीते दिनों सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान की इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। दावा है कि फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' से बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी कर रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें