ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो 9 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसके एक सीन में रणबीर कपूर जूते पहने हुए मंदिर का घंटा बजाते नजर आए थे, जिस वजह से फिल्म पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं, ट्विटर पर 'बायकॉट ब्रह्मास्त्र' तक ट्रेंड करने लगा था, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। अयान ने बताया था कि फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं बल्कि दुर्गा पूजा के पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं।