जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी जाना जाता है, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। वह अपने दमदार अभिनय के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। साउथ सिनेमा में बड़ा नाम बन चुके जूनियर एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फिल्म 'बाल रामायणम' को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। इसी मौके पर अभिनेता-मॉडल ठाकुर अनूप सिंह ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जूनियर एनटीआर की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जो काफी वायरल हो रही हैं।