फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- सम्राट पृथ्वीराज
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 3 जून, 2022
थिएटर्स में 'बच्चन पांडे' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार वह निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से 3 जून को सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जो राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में जहां अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभाकर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।