फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह के गाने पर थिरकती नजर आएंगी राय लक्ष्मी, सेट से तस्वीरें आईं सामने

Sat, 06 Jul 2019 10:19 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rai laxmi mika - फोटो : social media
2017 में बनी फिल्म 'जूली 2' से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री राय लक्ष्मी जल्द ही एक नए रूप में नजर आएंगी। 50 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी लक्ष्मी हिंदी सिनेमा के सबसे अच्छे पंजाबी गायकों में से एक मीका सिंह के म्यूजिक विडियो में थिरकती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
rai laxmi - फोटो : social media
'मजनू रीमिक्स' नाम के इस म्यूजिक की शूटिंग उसी माल्टा आईलैंड पर हो रही है जहां पर अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की शूटिंग की थी। तमिल फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली राय लक्ष्मी मीका के इस गाने पर भी अपने मनमोहक डांस से लोगों को रिझाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
mika - फोटो : social media
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने से संबंधित तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में राय लक्ष्मी गायक मीका सिंह के साथ एक हॉट अवतार में दिख रही हैं। शेयर की गई एक दूसरी तस्वीर में राय लक्ष्मी और मीका सिंह के अलावा धरावाहिक बालवीर की भयंकर परी शमा सिकंदर भी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। मजनू रीमिक्स में राय लक्ष्मी और मीका सिंह के अलावा शमा सिकंदर भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी। 
 

4 of 5
rai laxmi - फोटो : social media
इस गाने में काम करने को लेकर लक्ष्मी ने कहा, "इस गाने के कलाकार और क्रू मेंबर्स के साथ काम करने में बहुत मजा आया। माल्टा आइलैंड में मजे कर रहे चार ग्लैमरस दोस्तों को इस गाने को एक अलग ही माहौल में अलग तरीके से शूट किया गया। काम के साथ-साथ दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना वास्तव में काफी मजेदार है। दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया और मेरे व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकती हूं कि यह मेरे अब तक के सुने गानों में से सबसे मजेदार गाना है"।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rai laxmi
आपको बता दें कि राय लक्ष्मी आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई तमिल फिल्म 'नीया 2' में नजर आई थी। इसके अलावा इस साल लक्ष्मी तमिल फिल्म सिंडरेला और कन्नड़ फिल्म झांसी में भी अभिनय करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें