LED lights
- फोटो : social media
हाल ही में ट्रैफिक नियमों केे उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने प्रयोग किया। इसके तहत एलईडी (LED) लाइट्स को सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग के पास लगाया गया है जो कि ट्रैफिक सिग्नल के अनुसार ग्रीन, येलो और रेड कलर में जलती है। यही नहीं ये लाइट्स स्पीड ब्रेकर की तरह भी काम करती है। देश में ऐसा पहली बार है जब सड़क पर एलईडी ट्रैफिक लाइट्स का इस्तेमाल हुआ है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।