फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vamika की पहली तस्वीर देख अनुष्का शर्मा की हमशक्ल ने लिखी ऐसी बात, वायरल हो गया कमेंट

Tue, 02 Feb 2021 01:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का-विराट-वामिका और जूलिया माइकल्स - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। विरुष्का ने अपनी नन्हीं परी का नाम वामिका रखा है। इसके साथ ही विराट-अनुष्का और वामिका की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। स्टार कपल के फैंस उनकी फोटो पर प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। खास बात है कि अनुष्का शर्मा की हमशक्ल कही जाने वाली जूलिया माइकल्स ने भी उनकी फोटो पर अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

2 of 5
विराट-अनुष्का और जूलिया माइकल्स - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने पति विराट और बेटी वामिका के साथ जो फोटो साझा की है उस पर जूलिया माइकल्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है मुबारक हो। जूलिया के इस कमेंट के तुरंत बाद ही 33 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आने शुरू हो गए। जब अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट की थी, तब भी जूलिया ने उनकी पोस्ट पर रिएक्शन दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Julia Michaels - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी सिंगर जूलिया माइकल्स पिछले साल उस समय अचानक चर्चा में आईं जब उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल बताया जाने लगा। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई कई तस्वीरों में जूलिया हूबहू अनुष्का शर्मा की तरह लगती हैं। 

4 of 5
जूलिया माइकल्स - फोटो : सोशल मीडिया
जूलिया के नैन-नक्श बिल्कुल अनुष्का शर्मा जैसे हैं। हालांकि दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। बता दें कि जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी सिंगर हैं, जो ग्रैमी के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं। जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोइंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Julia Michaels - फोटो : social media
गौरतलब है कि जूलिया ने दो तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा था कि  'अनुष्का शायद हम जुड़वा हैं।' यहां तक की जूलिया ने पोस्ट में अनुष्का को टैग भी किया था। ट्वीट की गई तस्वीर में जूलिया और अनुष्का हूबहू एक जैसे दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि 'ओएमजी हां... मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और हमारे बाकी 5 हमशक्लों को ढूंढ़ती रही।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें