फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते बदल गया इन स्टार किड्स का लुक, जान्हवी कपूर की पुरानी तस्वीरें देखकर खा जाएंगे धोखा

Tue, 02 Feb 2021 01:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुहाना खान, जान्हवी कपूर, आर्यन खान, निसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का बोलबाला है। कई स्टार किड्स फिल्मों में कदम रख चुके हैं तो वहीं कुछ जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हो या सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, इन्हें पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक भी बेताब हैं। सितारों की एक और पीढ़ी फिल्मी दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं। इनमें से ज्यादातर स्टार किड्स को उनके बचपन से देखते आ रहे हैं। बड़े होकर वह काफी स्टाइलिश और बोल्ड लुक में दिखते हैं। तो चलिए ऐसे ही स्टारकिड्स की पुरानी और अभी की तस्वीरों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान के बारे में माना जा रहा है कि वह जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। अभी तक सुहाना कई फोटोशूट और शार्ट फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
इब्राहिम अली खान - फोटो : fan page
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान तो हूबहू अपने पिता की तरह दिखते हैं। दोनों के लुक में इतनी समानता है कि एक दूसरे की कार्बन कॉपी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

4 of 8
निसा देवगन - फोटो : fan page
अजय देवगन और काजोल अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी निसा काफी मशहूर हैं। फिलहाल वह सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
आर्यन खान - फोटो : instagram/___aryan___
शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन एक और चर्चित स्टार किड हैं। आर्यन का लुक अपने पिता जैसा ही है। फिल्मों में आने की बात करें तो शाहरुख कई बार कह चुके हैं कि आर्यन की रुचि अभिनेता बनने में नहीं है।
विज्ञापन

6 of 8
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर फिल्म धड़क से डेब्यू कर चुकी हैं और वह लगातार एक के बाद एक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। जान्हवी आज के दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से हैं।
विज्ञापन

7 of 8
खुशी कपूर - फोटो : instagram/khushi05k
श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही फिल्मों में आने वाली हैं। पिछले दिनों ऐसी खबरें थीं कि बोनी कपूर खुशी की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने कम समय में ही अपनी छाप छोड़ी है। सारा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक से सभी को हैरान कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें