फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जूही चावला ने ठुकरा दी थी शाहरुख की ये सुपरहिट फिल्म, माधुरी दीक्षित बनी थीं वजह

Mon, 24 May 2021 02:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में आज के समय पहले की तुलना में कैट फाइट के किस्से कम ही सुनने को मिलते हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड हीरोइनों की कैट फाइट काफी मशहूर थी। उस समय की बहुत सी अभिनेत्रियां खूबसूरती से लेकर फिल्में साइन करने तक हर चीज को लेकर एक दूसरे से कड़ी प्रतियोगिता रखती थीं। कुछ ऐसे ही अनबन की खबरें माधुरी दीक्षित और जूही चावला के बीच भी सुनाई देतीं थीं। हालांकि साफ तौर पर कभी दोनो अभिनेत्रियों ने एक दूसरे को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन 90 के दशक में दोनो की बीच मन मुटाव साफ देखने को मिलता था। इसी कैटफाइट के चलते एक बार जूही चावला को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा था। उन्हें सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' ऑफर हुई थी, लेकिन माधुरी के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं ये मजेदार किस्सा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित, जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी और जूही दोनो ही अपने समय की सुपरहिट हीरोइन थी। फैंस इनकी खूबसूरती, अभिनय, डांस, मुस्कुराहट हर चीज के दीवाने थे। ये ही वजह थी कि दोनो अभिनेत्रियां ज्यादा से ज्यादा हिट फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती थीं। हालांकि एक इंटरव्यू में खुद जूही चावला ने बताया था कि उन्होंने 'दिल तो पागल है' फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
जूही चावला - फोटो : Social media
जूही ने बताया कि करिश्मा कपूर से पहले ये रोल उन्हें ऑफर हुआ था। हालांकि जब उन्हें पता चला कि फिल्म में उनका रोल सेकेंड लीड का है और मुख्य भूमिका में माधुरी दीक्षित हैं तो उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। 90 के दशक में दोनो अभिनेत्रियां एक से बढ़कर एक हिट फिल्में कर रहीं थीं। ऐसे में जूही माधुरी के आगे सेकेंड लीड किरदार नहीं निभाना चाहती थीं। हालांकि इसका फायदा करिश्मा कपूर को मिला था और एक और हिट फिल्म उनके खाते में जुड़ गई थी।

4 of 5
दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, करिश्मा कपूर से सजी इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली थी। वहीं फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म में माधुरी और शाहरुख की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। गौरतलब है कि शाहरुख और जूही की जोड़ी भी दर्शक बड़े पर्दे पर खूब पसंद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूही चावला, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
भले ही माधुरी की वजह से उस समय जूही ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था, लेकिन साल 2014 में दोनो 'गुलाब गैंग' में साथ नजर आईं थी। ऐसा कहा जाता है कि शूटिंग के वक्त भी उनके बीच पुराना तनाव महसूस किया गया था। हालांकि इस फिल्म के अलावा दोनो करण जौहर के चैट शो पर भी साथ नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें