फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने 52वें जन्मदिन पर जूही चावला ने फैंस से मांगा यह खास उपहार

Tue, 12 Nov 2019 01:14 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
juhi chawla - फोटो : file photo
भारतीय सिनेमा की चंचल अभिनेत्री जूही चावला 13 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगी। अभिनेत्री इन दिनों सामाजिक सेवा से जुड़े कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। खास तौर पर वह पर्यावरण से जुड़े मुद्दे पर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी के मद्देनजर अभिनेत्री ने खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाने का निश्चय किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी प्रशंसकों से अपने जन्मदिन के मौके पर उपहार स्वरूप पोधारोपड़ का हिस्सा बनने की गुजारिश की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
juhi chawla - फोटो : social media
जूही ने कहा, 'हर साल मेरे जन्मदिन के अवसर पर बड़े प्यार से लोग मुझे उपहार, फूल या फिर कार्ड्स भेजते हैं। लेकिन इस साल मैं सबसे एक विनती करना चाहू्ंगी कि मुझे ऐसी कोई भी चीज नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ एक चीज चाहिए और वह है, पेड़।  अगर आपने पिछले दो-तीन महीनों से मेरा पेज फॉलो किया हो तो आप जान गए होंगे कि मैं कावेरी कॉलिंग प्रोजेक्ट को समर्थन करती हूं।  
विज्ञापन

3 of 4
juhi chawla - फोटो : social media
जूही आगे कहती हैं कि इसके तहत अगले 12 साल में कावेरी की बेसिन में 200 करोड़ से भी अधिक पेड़ लगाने की कोशिश है। आप कृपया मेरे साथ आए और पेड़ लगाइए। 42 रुपये का एक पेड़,आप जितना चाहे लगाइए और जो दस लोग सबसे अधिक पेड़ लगाएंगे उनसे मैं अपने जन्मदिन (13 सितंबर) के मौके पर मिलूंगी। चलिए अपने ग्रह को जितना हो सके उतना हरा-भरा बनाए।'
विज्ञापन

4 of 4
juhi chawla - फोटो : file pjhoto
जूही ने बताया, 'मैंने यह पहल नागरिकों के कल और हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य की है। हमारे बच्चों को भी स्वस्थ वातावरण, हरियाली से भरपूर ग्रह और स्वच्छ हवा का हक है।  हम सभी को कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी। हम कलाकार हैं, लोग हमसे प्यार करते हैं, हमारी प्रशंसा करते हैं और हमारा अनुसरण करते हैं। मैं इसे नेतृत्व करने और जागरूकता फैलाने के लिए आशीर्वाद के रूप में देखती हूं। मैं इसे अपनी जिम्मेदारी के रूप में लेती हूं। अगर मैं एक व्यक्ति को भी प्रेरित कर पाती हूं तो मैं अपने मकसद में सफल रहूंगी।'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें