फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच सेलेब्स ने रचाई गुपचुप शादी, जूही चावला ने तो प्रेग्नेंट होने के बाद खोला था रिश्ते का सच

Wed, 13 Nov 2019 11:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Celebrities - फोटो : social media

फिल्मी सितारों की शाही शादी की खबरें पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है लेकिन कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी शादी की किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। अब चाहे अपने जमाने के स्टार विनोद मेहरा- रेखा हो या फिर जूही चावला-जय मेहता। जब फैंस को इनकी शादी का पता चला तो विश्वास ही नहीं हुआ। आइए बताते हैं बॉलीवुड की उन शादियों के बारें में जिसकी खबर किसी को नहीं लगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
vinod mehra and rekha - फोटो : social media

रेखा और विनोद मेहरा

रेखा और विनोद मेहरा की शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की माँ कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। विनोद मेहरा की लाख कोशिश के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और ये रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
john abraham - फोटो : social media

जॉन अब्राहम और प्रिया रुचाल

जॉन अब्राहम के बिपाशा के साथ रिश्तों को लेकर खूब चर्चा बटोरी। लेकिन उनके शादी करने की बात का किसी को पता तक नहीं चला। प्रिया रुचाल से उनकी शादी का पता काफी बाद में चला। प्रिया को वो आज भी मीडिया से बहुत बचा के रखते हैं।

4 of 6
juhi chawla - फोटो : social media

जूही चावला और जय मेहता

जूही चावला लंबे समय तक जय मेहता को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं। काफी समय बाद ये भेद खुला कि दोनों मियां-बीवी हैं। यानि दोनों गुपचुप शादी कर चुके हैं। जब ये बात फैंस को पता चली तब जूही मां बनने वाली थीं। जूही का बॉलीवुड में किसी एक्टर के साथ नाम नहीं जुड़ा।

ये भी पढ़ें- जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान, पिता से हाथ मांगने पहुंचे तो उन्होंने...'
विज्ञापन

5 of 6
sajidsajid divya bharti divya bharti

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला

वक्त से पहले दुनिया को छोड़ गईं दिव्या भारती ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। लेकिन ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई। इसकी जानकारी सिर्फ उनके कुछ ही दोस्तों को थी। शादी के छह महीने बाद ही दिव्या की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hema and Dharmdender

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। लेकिन धर्मेंद्र पहले से दो बच्चों के पिता थे। ऐसे में दोनों ने एक रास्ता निकाला, इस्लाम धर्म अपनाकर दोनों ने बिना किसी को बताए शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें