फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद जूही चावला ने किया खुलासा, इस वजह से छुपाकर रखी थी जय मेहता के साथ शादी

Tue, 17 Mar 2020 10:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
juhi chawla, jay mehta - फोटो : social media
अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी चुलबुली अदाओं से सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। करियर की ऊंचाईयों पर रहते हुए जूही चावला साल 1995 में जय मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। गुपचुप तरीके से हुई जूही चावला की शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही पहुंचे थे। काफी समय तक उन्होंने अपनी शादी छुपाकर रखी थी। इस पर जूही ने एक इंटरव्यू में बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
juhi chawla
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जूही चावला ने कहा कि 'उस वक्त इंटरनेट नहीं था। हर फोन में कैमरा नहीं होता था। ऐसे में आप इसे इस तरह से कर सकते थे। मैं उन दिनों इंडस्ट्री में काफी अच्छा काम कर रही थी। मुझे अपने करियर को लेकर चिंता थी। मैं अपने करियर को जारी रखना चाहती थी, तभी ये सब हो गया था। मैं चुप हो गई थी और अपने काम में लग गई थी।'
विज्ञापन

3 of 5
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
जय के साथ जूही की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहली ही उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, 'दोस्तों के साथ यह बहुत ही छोटी सी मुलाकात थी। जब फिल्मों में काम करना शुरू किया तो जय के साथ संपर्क में नहीं थी। फिर कुछ साल बाद एक दोस्त की डिनर पार्टी में हम दोबारा मिले और हमारी बातचीत होने लगी।'

4 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही ने आगे कहा, 'तब से, वो हर जगह होते थे जहां मैं जाती थी। जहां कहीं भी मैं देखती थी वो फूलों और गिफ्ट के साथ होते थे। हर दिन। मेरे जन्मदिन पर, मुझे याद है कि उन्होंने मुझे लाल गुलाब से भरा एक ट्रक भेजा था। एक साल बाद उन्होंने मुझे प्रपोज किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishi kapoor juhi chawla - फोटो : social media
जूही ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने 'कयामत से कयामत', 'बोल राधा बोल', 'स्वर्ग', 'हम हैं राही प्यार के', 'डर', 'यस बॉस' और 'इश्क' जैसी कई फिल्मों में काम किया। जूही आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। फिल्म में जूही चावला के अलावा सोनम कपूर, राजकुमार राव, अनिल कपूर की मुख्य भूमिका थी।

ये हैं शरमन जोशी की खूबसूरत पत्नी, इतने बड़े विलेन की बेटी होने के बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें