फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी लोग उड़ाते थे 3 फुट 5 इंच की जूही असलम का मजाक, एक्टिंग ने बदल दी जिंदगी

Tue, 24 Sep 2019 11:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही असलम - फोटो : instagram

जूही असलम को फैंस ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ सीरियल की भारती के रूप में जानते हैं। इस शो से जूही इतनी फेमस हुईं कि लोग उनका असली नाम भूल भारती बुलाने लगे। वहीं सीधी-साधी भारती जिसकी शादी एक ऐसे लड़के से कर दी जाती हैं जिसे वो पसंद तक नहीं करतीं। खैर असल जिंदगी में जूही को उनके सपनों का राजकुमार मिल चुका है।

विज्ञापन

2 of 5
जूही असलम - फोटो : social media
जूही ने पिछले साल ही करीम से शादी की है। करीम के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं पता लेकिन जूही उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। अब जूही का एक बेटा भी है। जो अगस्त में पैदा हुआ है। जूही इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। जूही आगरा के पास शिकोहाबाद की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जूही असलम - फोटो : instagram
आज जूही असलम को पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब लोग उनका खूब मजाक उड़ाते थे। दरअसल जूही की हाइट बहुत कम है। वो 3.5 फुट की हैं। लोगों का व्यवहार उनके प्रति अजीब सा था। लोग न सिर्फ उन्हें काफी अजीब तरह से देखा करते थे, बल्कि ट्रीट भी करते थे।

4 of 5
जूही असलम - फोटो : social media
जूते-चप्पलों की शॉप चलाने वाले जूही के पिता नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग करें लेकिन बाद में उन्होंने भी सपोर्ट किया। वैसे जूही खुद भी कभी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं। वो साइंस से पढ़ी हैं और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थीं। जूही ने बताया था कि लोगों के मजाक बनाने की वजह से मैं रात-रात भर रोती थी और भगवान से शिकायत करती थी कि मुझे लोगों से अलग क्यों बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूही असलम - फोटो : social media

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक बार 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' के कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने उन्हें कॉलेज के बाहर देखा था और सीधा एक्टिंग करने के लिए पूछ लिया। जूही को ये सब भी मजाक लगा लेकिन जब कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने उनके घरवालों से बात की। तब जाकर वो शो का हिस्सा बनीं। ये साल था 2010। ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ के अलावा 28 साल की जूही ने ‘जोधा अकबर’ और ‘कबूल है’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें