फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jug Jugg Jeeyo: वरुण और कियारा की फिल्म का गाना 'दुपट्टा' रिलीज, बेहतरीन डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल 

Sun, 12 Jun 2022 03:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माता इस फिल्म के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने का नाम है 'दुपट्टा'। गाने में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
गाने का म्यूजिक वीडियो काफी शानदार है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस गाने में वरुण चमकीली जैकेट और कियारा शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें वरुण शानदार डांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म के पहले गाने नाच पंजाबन की शानदार सफलता के बाद ये फिल्म का तीसरा गाना है। दुपट्टा तेरा सतरंग को टी सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

3 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
दुपट्टा गाने को शमशेर संधू और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज में गाया है। गाने को बोल लिखे हैं सुरजीत बिंद्राखिया ने। इससे पहले इसका दूसरा गाना 'रंगीसारी' रिलीज किया गया था। ये एक रोमांटिक गाना था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। हाल ही में इसका एक होली गाना भी रिलीज किया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
इस फिल्म में कियारा और वरुण पति-पत्नी के किरदार में हैं, दोनों तलाक लेने की फिराक में हैं। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। जुग-जुग जियो का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें