जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
कोरोना में शुरू, कोरोना में रिलीज
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ अगले महीने के आखिरी शुक्रवार यानी 24 जून को रिलीज हो रही है। धर्मा प्रोडक्शंस से बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले राज मेहता की फिल्म ‘गुड न्यूज’ के बाद बतौर निर्देशक ये दूसरी फिल्म है और इसकी पृष्ठभूमि भी पंजाब ही है जिसे राज महज एक संयोग मानते हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने करण जौहर पूरी बरात के साथ आए। जी हां, कार्यक्रम के लिए पहुंचे लोगों की अगवानी बाकायदा बैंड बाजे के साथ की गई। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले करण जौहर ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को बनाने में आई परेशानियों के बारे में बताया कि कैसे महामारी के दौरान ही इस फिल्म का विचार बना, महामारी के दौरान ही फिल्म की शूटिंग हुई, कलाकारों को कोरोना हुआ और इस सबके बावजूद फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है।