फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JugJugg Jeeyo: कियारा और वरुण की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Fri, 13 May 2022 04:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी  और अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। सामने आए इस पोस्टर में कियारा और वरुण के साथ अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। जारी हुए इस मोशन पोस्टर में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

हाल ही में फिल्म के निर्माता करण जौहर ने 'जुग जुग जियो' के मोशन पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस परिवार का हिस्सा बनिए। भावुक और प्यार से भरी फैमिली, फिल्म आ रही है। मिलते हैं 24 जून को।' बता दें कि यह पहली बार है जब नीतू कपूर और अनिल कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की दिलचल्प और शानदार स्टार कास्ट की वजह से दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

वहीं, फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने भी अपनी इस फिल्म के मोशन पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, इस पूरी दुनिया में परिवार का मिलना मेरी सबसे पसंदीदा चीज है, लेकिन मुझे यकीन है कि आपने कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया है। तो क्या आप अपने परिवार के साथ आश्चर्यों से भरे इस परिवार के पुनर्मिलन में आने के लिए तैयार हैं? जुग जुग जियो 24 जून को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म की स्टार कास्ट की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

4 of 5
जुग जुग जियो - फोटो : Social media

फिल्म की बात करें तो राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुग जुग जियो' फिल्म को धर्मा प्रॉडक्शन तले बनाया गया है। फिल्म में कियारा और वरुण के अलावा और अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल, फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली आदि नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने कोई  खुलासा नहीं किया है। यह फिल्म अगले महीने 24 तारीख को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'जुग जुग जियो' के अलावा कियारा और वरुण अपनी अन्य फिल्मों में भी व्यस्त चल रहे हैं। कियारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल-भुलैया 2' में दिखाई देंगी। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होने वाली है। वहीं, वरुण धवन की बात करें तो अभिनेता 'बेड़ियां' और करण जौहर की फिल्म 'बवाल' में जाह्नवी कपूर संग नजर आएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें