जुग जुग जियो
- फोटो : Social media
फिल्म चंडीगढ़ में सबसे ठंडी
और, आइए अब आपको बताते हैं कि फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की एडवांस बुकिंग को लेकर किन शहरों में माहौल गर्म है और कहां फिल्म सबसे ठंडी है। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर और मनीष पॉल स्टारर फिल्म फिल्म ‘जुग जुग जियो’ पंजाबी पृष्ठभूमि की फिल्म होने के बावजूद चंडीगढ़ में जलवा नहीं दिखा पा रही है। किसी भी हिंदी फिल्म के लिए देश के तीन वितरण क्षेत्र मुंबई, दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब सबसे अहम क्षेत्र माने जाते हैं। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने आखिरी जानकारी मिलने तक करीब सवा करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। एडवांस बुकिंग की रकम में दिल्ली एनसीआर नंबर एक पर है, इसके बाद मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद का नंबर है। चंडीगढ़ की एडवांस बुकिंग सूरत और जयपुर से भी कम रही है।