फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Mehta: वरुण धवन को 'जुगजुग जियो' बोलने के बाद अक्षय संग लेंगे 'सेल्फी', जानिए राज मेहता का फर्श से अर्श तक का सफर 

Mon, 23 May 2022 07:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raj mehta, jug jugg jeeyo - फोटो : social media
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की मल्टीस्टारर फिल्म 'जुगजुग जियो' रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शंस की इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर सबके सामने आया है, जिसके बाद से लोगों के बीच इसके लिए काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ट्रेलर को देखने के बाद से ही दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोगों को फिल्म का विज्युलाइजेशन भी काफी पसंद आया है और इसकी पूरी स्टार कास्ट की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस फैमिली ड्रामा में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है, जिसके बिना शायद यह फिल्म नहीं बन पाती। हम बात कर रहे हैं फिल्म के निर्देशक राज मेहता की, उनके बारे में लोगों ने कम ही सुना होगा। लेकिन आज हम 'जुगजुग जियो' के इस टैलेंटिड निर्देशक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में यहां तक का सफर तय किया।
विज्ञापन

2 of 5
raj mehta, akshay kumar - फोटो : social media
यहां से की निर्देशन की शुरुआत
राज मेहता इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें अभी ज्यादा बज नहीं मिला है। लेकिन वह अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में जल्द ही अपनी जगह बना लेंगे। राज मेहता ने निर्देशन की दुनिया में कदम साल 2009 में आई शॉर्ट फिल्म 'आयर्निक ओडिसी' से रखा था। इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन तीनों ही राज ने किया था।
विज्ञापन

3 of 5
raj mehta - फोटो : social media
असिस्टेंट डायरेक्टर थे राज
साल 2009 में शॉर्ट फिल्म का निर्देशन करने के बाद उन्हें बॉलीवुड निर्देशन की दुनिया में अपना पहला ब्रेक साल 2011 में आई मल्टी स्टारर फिल्म 'आरक्षण' से मिला। अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म में उन्होंने बतोर सहायक निर्देशक काम किया था। 'आरक्षण' के बाद राज ने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'(2014) और 'कपूर एंड संस' (2016) में भी सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई थी।

4 of 5
raj mehta - फोटो : social media
यहां से संभाली फिल्मों की कमान
तीन बड़ी फिल्मों में सहायक निर्देशक की भूमिका निभाने के बाद, राज मेहता ने साल 2019 में फिल्म निर्देशन की कमान संभाली। इस साल आई अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' से उन्होंने अपना निर्देशन का सफर शुरू किया था। फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन करने के बाद राज ने साल 2021 में आई फिल्म 'अजीब दास्तान' का भी निर्देशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी - फोटो : social media
इन फिल्मों के निर्देशन में व्यस्त हैं राज
फिलहाल राज मेहता अपनी आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'जुगजुग जियो' को लेकर चर्चाओं में हैं। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। वह अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'सेल्फी' का निर्देशन भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें