फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jug Jugg Jeeyo Celebs Review: करण जौहर की फिल्म ने जीता फिल्मी सितारों का दिल, अब बॉक्स ऑफिस पर होगी अग्निपरीक्षा

Fri, 24 Jun 2022 08:30 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब से फिल्म जुग जुग जीयो की घोषणा की गई है तभी से प्रशंसक बड़े पर्दे पर इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज उनका यह इंतजार भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
जुग जुग जियो रिव्यू - फोटो : insta

जब से फिल्म जुग जुग जियो की घोषणा की गई है तभी से प्रशंसक बड़े पर्दे पर इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज उनका यह इंतजार भी पूरा हो चुका है। करण जौहर की यह फिल्म आज यानी शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो गई है। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। जबकि मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में मशहूर हस्तियों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। फिल्म देखने के बाद सभी कलाकारों ने अपने विचार रखने के लिए सोशल मीडिया का रुख किया।

विज्ञापन

2 of 5
जुग जुग जियो की झलक - फोटो : insta

अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज लिखा, "क्या अद्भुत, दिल को छू लेने वाली, भावुक करने वाली और पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है।" वहीं अभिनेता विक्की कौशल ने लिखा, "क्या फिल्म है!!! एक अच्छी मनोरंजक फिल्म देखने की खुशी... बधाई हो टीम जेजेजे"। 

विज्ञापन

3 of 5
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसी तरह एक्टर ईशान खट्टर, सनी कौशल और शरवरी वाघ ने राज मेहता के निर्देशन के बारे में अपने विचार लिखे और इस नई पारिवारिक मनोरंजन की सराहना की। सनी कौशल ने लिखा, "प्यार,परिवार और रिश्ते की एक अद्भुत कहानी। इस फिल्म ने मुझे रुलाया, मुझे हंसाया। फिल्म में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए सभी को धन्यवाद।"

4 of 5
जुग जुग जियो का नया गाना रिलीज - फोटो : insta

वहीं, एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "मुझे याद नहीं मैं आखिरी बार किसी फिल्म को देखकर इतना हंसी हो। इस फिल्म में मुझे सबकुछ बेहद पसंद आया। बधाई हो टीम जेजेजे।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुग जुग जियो रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो जुग जुग जियो का निर्देशन राज मेहता ने किया है, जिन्होंने अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की 2019 की हिट फिल्म, गुड न्यूज को भी निर्देशित किया था। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो और हीरो यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया है। फिल्म 24 जून 2022 को नाटकीय रिलीज के लिए निर्धारित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें