90s के दौर में हिट हुई फिल्म जुड़वा के बाद डायरेक्टर डेविड धवन फिल्म की अगली सीरीज जुड़वा-2 की कामयाबी के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
इस बार वरुण बनेंगे 'टपोरी राजा' और सीधा-सादा 'प्रेम'
2 of 5
Varun Dhawan
इसलिए उन्होंने फिल्म की शुरुआत ' सुनो गणपति बप्पा मोरया' सॉन्ग से की है। इस बात को लेकर चर्चा भी चल रही थी कि आखिर फिल्म का ओपनिंग सीन कौनसा होगा। इस गाने में चार्मिंग ब्वॉय वरुण धवन एक टपोरी राजा का रोल करते नजर आ रहे हैं और फिल्म का मुहूर्त शॉट भी यही है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं ओपनिंग शॉट पर वरुण
3 of 5
Judwaa 2
फिल्म के ओपनिंग शॉट पर एक्टर वरुण धवन का कहना है कि 'आम तौर पर गणेश भगवान के गानों में भक्ति रस का पुट होता है और इसलिए ये सॉन्ग भी भक्ति भाव से भरा हुआ है। लेकिन यहां हमने गणपति को मेरे सबसे अच्छे दोस्त की तरह पेश किया है जिनसे मैं बात करता नजर आ रहा हूं।'
इस खास मौके पर फिल्म होगी रिलीज
4 of 5
Judwaa 2
जुड़वा-2 को दशहरे के मौके पर देशभर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं।
जुड़वा-2 डेविड धवन द्वारा ही 1997 में निर्देशित फिल्म जुड़वा का ही रीमेक है। फिल्म जुड़वा में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे। फिल्म में करिश्मा कपूर और रंभा लीड रोल में थी। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ये फिल्म सलमान खान की टॉप सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है।