फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubin Nautiyal: सोनू निगम ने गाना सुनते ही जुबिन को कर दिया था रिजेक्ट, एआर रहमान की वजह से पहुंचे इस मुकाम तक

Tue, 14 Jun 2022 02:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जुबिन नौटियाल-सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
जादुई आवाज के मालिक जुबिन नौटियाल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने म्यूजिकल करियर में वह बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं रहा है। बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। आज उनके जन्मदिन पर हम आपके साथ उनके सिंगिंग करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर करने जा रहे हैं जो शायद ही लोगों को पता हो। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक कई सुपरहिट गाने गा चुके जुबिन को एक रियलिटी शो में बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर ने रिजेक्ट कर दिया था। रह गए न हैरान? आइए जानते हैं पूरा किस्सा... 
विज्ञापन

2 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम को नहीं पसंद आया था गाना
यह बात करीब 11 साल पुरानी है, जब जुबिन एक रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस शो का नाम एक्स फैक्टर था। शो के जज संजय लीला भंसाली, श्रेया घोषाल और सोनू निगम थे। ऑडिशन राउंड में जब जुबिन ने तीनों जजों को अपना गाना सुनाया तो सोनू निगम ने उन्हें साफतौर पर मना कर दिया। गाना खत्म होते ही सोनू ने कहा कि उनकी गायकी उन्हें जरा भी पसंद नहीं आई। हालांकि श्रेया घोषाल की वजह से वह पहले राउंड में सलेक्ट हो गए, लेकिन कुछ ही समय बाद इस शो से एलिमिनेट हो गए।
विज्ञापन

3 of 4
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
एआर रहमान की सलाह आई काम
शो से बाहर होने के बाद भी जुबिन ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करते रहे। लगातार रिजेक्ट होने के बाद सिंगिंग में करियर बनाने के लिए कोशिश करते रहे। इसी दौरान वह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान से भी मिले, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। दरअसल, रहमान ने उन्हें सुनने के बाद रियाज करने की सलाह दी थी। उनकी यह सलाह मानकर जुबिन ने अपनी गायकी पर काफी मेहनत की।
विज्ञापन

4 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया
कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं जुबिन
एआर रहमान की यह सलाह जुबिन के काफी काम आई। जमकर रियाज करने के बाद उन्होंने फिल्म 'सोनाली केबल' में अपना पहला गाना 'एक मुलाकात' गाया जो काफी हिट रहा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए। बजरंगी भाईजान का 'जिंदगी' गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा जुबिन 'बरसात की धुन', 'लुट गए', 'रातां लंबियां' जैसे कई जबरदस्त गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें