फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubilee Trailer: जुबली का ट्रेलर जारी, नजर आई छल-प्रपंच और महत्वाकांक्षा से भरी इंडस्ट्री की हकीकत

Fri, 24 Mar 2023 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अदिति राव-अपारशक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज 'जुबली' का ट्रेलर जारी हो गया है। अमेजन प्राइम की इस सीरीज में अदिति राव हैदरी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। उनके अलावा प्रसेनजीत चटर्जी, वामिका गब्बी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू और राम कपूर जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। 'जुबली' आजादी के तुरंत बाद के फिल्म उद्योग का मंजर पेश करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
जुबली - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में 1947 का बॉम्बे (मुंबई) दिखाया गया है। एक फिल्म स्टूडियो है, जिसके मालिक की पत्नी (अदिति राव हैदरी) का एक एक्टर से अफेयर है। पत्नी को वापस पाने के लिए स्टूडियो मालिक एक प्लान बनाता है, जिसमें मोहरा एक नया उभरता सितारा (अपारशक्ति खुराना) बनता है। ट्रेलर में फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया के सच की झलक नजर आई है। झूठ-फरेब, छल-प्रपंच, अति महत्वाकांक्षाएं स्टार्स को कहां लाकर खड़ा करती हैं, यह देखा जा सकता है।
Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन को मिला यह बड़ा सम्मान, फूले नहीं समा रहे अमिताभ ने पोस्ट कर कह दी यह बात
विज्ञापन

3 of 5
जुबली - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर की शुरुआत एक खौफनाक सीन से होती है, जिसमें एक शख्स दूसरे का मर्डर करता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'कुछ लोगों में कमाल की बात होती है। अगर कोई उन्हें उनके हक की जगह न दे तो वे छीनकर अपनी जगह बना लेते हैं।' इसके बाद आजादी के बाद का मुंबई शहर नजर आता है। शहर में स्थित रॉय टॉकीज और इसके उभरते सितारे मदन कुमार का जिक्र होता है। 

4 of 5
जुबली - फोटो : सोशल मीडिया
रॉय टॉकीज के मालिक के रोल में प्रसेनजीत चटर्जी हैं, वहीं उनकी पत्नी सुमित्रा कुमारी का रोल अदिति ने अदा किया है। सुमित्रा का अफेयर मदन कुमार (नंदीश संधू) से है। अपनी पत्नी सुमित्रा को वापस पाने के लिए रॉय टॉकीज के मालिक बिनोद (अपारशक्ति) खुराना को मोहरा बनाता है। 
Bollywood Stars: बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुके हैं ये नामी सितारे, मुंहतोड़ जवाब देकर की थी बोलती बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jubliee - फोटो : social media
बता दें कि विक्रमादित्य की यह सीरीज भारतीय सिनेमा के गोल्डन ऐज की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसकी कहानी बहुत सारे कैरेक्टर्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपने सपनों, जुनून, महत्वाकांक्षा और प्यार की खोज में अपना सब कुछ दाव पर लगाने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज 7 अप्रैल 2023 को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। 
Asim Riaz: अली गोनी संग रमजान के पाक महीने में सऊदी पहुंचे असीम रियाज, उमराह के लिए अपनाया यह लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें