फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: डब्बू रतनानी के फोटोशूट पर ट्रोल हुए जूनियर एनटीआर, फैंस ने सिक्स पैक एब्स को बताया नकली

Sat, 30 Apr 2022 01:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी के कारण अभिनेता ने सभी की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : Instagram
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी के कारण अभिनेता ने सभी की वाहवाही लूटी। वहीं, दर्शकों को यह फिल्म भी काफी पसंद आई। रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करने वाली यह फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ का कारोबार करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी थी। फिल्म के बाद अभिनेता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्टर अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट कराया है। सामने आई फोटोशूट की तस्वीर में एक्टर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह फोटो में अपनी टोन्ड और मस्कुलर बॉडी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही इस मोनोक्रोम तस्वीर में  जूनियर एनटीआर के सिक्स पैक एब्स बेहद शानदार लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

एनटीआर की यह तस्वीर जहां कई लोगों को पसंद आ रही है, तो वहीं कई लोग उन्हें उनकीिस तस्वीर के लिए ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, सामने आई इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर लोगों का मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि तस्वीर में नजर आ रहे अभिनेता के ये सिक्स पैक एब्स नकली हैं। लोगों कोलग रहा है कि एक्टर की तस्वीर को एडिट कर एब्स दिखाए गए हैं।

4 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कुछ लोगों की तरफ से ऐसी प्रतिक्रिया इसलिए मिल रही है क्योंकि बीते महीने ही आई फिल्म आरआरआर में अभिनेता का वजन कुछ बढ़ा हुआ था। ऐसे में सामने आई फोटोशूट की तस्वीर में एनटीआर का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों के गले नहीं उतर पा रहा है। यही वजह है कि नेटिजन्स जूनियर एनटीआर के साथ- साथ डब्बू रतनानी को भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, सोचा नहीं था कि आप फेक फोटोग्राफी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एस एस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, एक अन्य ने लिखा, नकली सिक्स पैक है। एक और यूजर ने कमेंट किया, फोटोग्राफी लेवल 100000000000। इसके अन्य कई लोग कमेंट पर जूनियर एनटीआर और डब्बू रतनानी को ट्रोल कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार आरआरआर में नजर आए अभिनेता अब कोरलता सिवा की फिल्म NTR 30 में नजर आएंगे। यह फिल्म मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें