विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वीडी 12' अपनी टीजर रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब निर्माता नागा वामसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि जूनियर एनटीआर ने फिल्म के शीर्षक टीजर के लिए अपनी आवाज दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विजय निर्देशक गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली स्पाई थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई रूप से शीर्षक 'वीडी 12' है। अब इस फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जो इसके टाइटल टीजर से जुड़ी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वीडी 12
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
डबिंग सेशन की तस्वीरें वायरल
'वीडी 12' अपने टीजर लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अभिनेता जूनियर एनटीआर ने शीर्षक टीजर के लिए अपनी आवाज दी है। विजय और निर्माता नागा वामसी ने डबिंग सेशन की तस्वीरें साझा कीं। 'वीडी 12' का निर्देशन 'जर्सी' फेम गौतम तिन्नानुरी ने किया है।
विज्ञापन
3 of 5
नागा वामसी, विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
नागा वामसी का पोस्ट
निर्माता नागा वामसी ने सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर और विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे जूनियर एनटीआर अन्ना के साथ एक मजेदार बातचीत। जब भी मुझे आपकी जरूरत पड़ी, आपने हमेशा मेरा साथ दिया, इसके लिए धन्यवाद अन्ना। आपकी आवाज एक ऐसी ताकत है, जो वीडी 12 टीजर की भावनाओं को दूसरे स्तर तक ले जाएगी।'
4 of 5
विजय देवरकोंडा ने जताई खुशी विजय देवरकोंडा ने जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने इसे अपने लिए एक बेहतरीन दिन बनाया। विजय ने तस्वीर साझा कर एक्स पर लिखा, 'कल का ज्यादातर समय उनके साथ बिताया। जीवन, समय, सिनेमा के बारे में बातें की। उसी के बारे में हंसे... टीजर की डबिंग के दौरान बैठे रहे, इसे जीवंत होते देख वह भी उतने ही उत्साहित थे, जितना मैं था। एक बेहतरीन दिन के लिए और अपनी पागलपन को हमारी दुनिया में लाने के लिए तारक अन्ना का शुक्रिया। वीडी 12 टाइटल और टीजर कल।' प्रोडक्शन हाउस ने साझा किया उत्साह तस्वीर तुरंत वायरल हो गई। प्रशंसक पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा कर रहे हैं, 'देवरा फॉर देवरकोंडा', जिससे उत्साह और बढ़ गया है। जूनियर एनटीआर की आवाज वाला टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा, 'एक ऐसी कहानी जो देखने लायक थी... अब और भी रोमांचक हो गई है। सुपरस्टार रणबीर कपूर ने वीडी 12 टीजर के लिए अपनी आवाज दी है- जो आपको रोमांचित कर देगी। 12 फरवरी सभी के लिए एक दावत होने जा रही है।'
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विजय देवरकोंडा ने जताई खुशी
विजय देवरकोंडा ने जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने इसे अपने लिए एक बेहतरीन दिन बनाया। विजय ने तस्वीर साझा कर एक्स पर लिखा, 'कल का ज्यादातर समय उनके साथ बिताया। जीवन, समय, सिनेमा के बारे में बातें की। उसी के बारे में हंसे... टीजर की डबिंग के दौरान बैठे रहे, इसे जीवंत होते देख वह भी उतने ही उत्साहित थे, जितना मैं था। एक बेहतरीन दिन के लिए और अपनी पागलपन को हमारी दुनिया में लाने के लिए तारक अन्ना का शुक्रिया। वीडी 12 टाइटल और टीजर कल।'
प्रोडक्शन हाउस ने साझा किया उत्साह
तस्वीर तुरंत वायरल हो गई। प्रशंसक पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा कर रहे हैं, 'देवरा फॉर देवरकोंडा', जिससे उत्साह और बढ़ गया है। जूनियर एनटीआर की आवाज वाला टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा, 'एक ऐसी कहानी जो देखने लायक थी... अब और भी रोमांचक हो गई है। सुपरस्टार रणबीर कपूर ने वीडी 12 टीजर के लिए अपनी आवाज दी है- जो आपको रोमांचित कर देगी। 12 फरवरी सभी के लिए एक दावत होने जा रही है।'