फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: यूक्रेन के पार्क में आराम करते दिखे जूनियर एनटीआर और रामचरण, वायरल हो रही ये तस्वीर

Tue, 01 Mar 2022 06:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च आते ही सभी की निगाहें निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर पर हैं, जो 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले, आरआरआर टीम ने मुख्य कलाकारों जूनियर एनटीआर और राम चरण ने एक नई तस्वीर शेयर की है। ये थ्रोबैक फोटो है जो यूक्रेन में फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई है। तस्वीर में जूनियर एनटीआर और राम चरण अपना फोन हाथ में लिए घास पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। आज यूक्रेन की स्थिति काफी बदल चुकी है। अब वहां पहले की शांति नहीं रह गई है। रुस और यूक्रेन में जबरदस्त वॉर चल रहा है। मिसाइलें दागी जा रही हैं, लोग मर रहे हैं, बहुत से लोग मदद की आस में फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 4
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर स्वतंत्रता पूर्व की स्थिति को दिखाती एक पीरियड ड्रामा है। कोविड -19 महामारी के कारण फिल्म की शूटिंग और रिलीज में एक साल से अधिक की देरी हुई है। अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, तो वहीं टीम प्रचार में बिजी है। आरआरआर के आफिशियल ट्विटर हैंडल पर जूनियर एनटीआर और राम चरण की यूक्रेन शेड्यूल के दौरान चिल करते हुए तस्वीर शेयर की। टीम ने लिखा, "स्क्रॉलिंग जब कैमरा रोलिंग नहीं कर रहा है #RRRMovie  #MaRRRchIsHere।"
विज्ञापन

3 of 4
जूनियर एनटीआर लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ntr_fans_forever
आरआरआर दो स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। यह फिल्म पहले जनवरी 2021 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, कोविड -19 ने उनकी प्लानिंग को खराब कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
राम चरण - फोटो : Instagram
जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में हैं। सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार, संपादक श्रीकर प्रसाद और संगीतकार एमएम केरावनी टेक्निकल टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें