जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। खास बात यह है कि विदेशों में भी जहां-जहां यह फिल्म रिलीज हुई, इसे अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन अब यह फिल्म जापान में धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां, मेकर्स अब इस फिल्म को जापान में रिलीज कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।