शरद कपूर बॉलीवुड के मल्टी-टेलेंटेड स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग में ले आई।
विज्ञापन
2 of 8
शरद कपूर
हीरो बनने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिनमे 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'ये है जलवा', 'कुछ तुम कहो कुछ हम कहें', 'जानी दुश्मन', 'हथियार' 'एलओसी कारगिल' और 'जोश' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
3 of 8
शरद कपूर
इनमें से ज्यादातर फिल्मों में शरद कपूर का किरदार एक सपोर्टिंग एक्टर का ही रहा। अपने दो दशक के करियर में शरद कपूर ने वैसे तो दर्जनों फिल्मों में काम किया लेकिन बेहतरीन परफॉर्मेंस के तौर पर सिर्फ 'जोश' ही याद आती है।
4 of 8
शरद कपूर
इस फिल्म में शरद कपूर एक विलेन के किरदार में थे जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट विलेन अवॉर्ड से भी नवाजा गया...लेकिन इस फिल्म की सफलता का शरद कपूर और उनके करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद भी फिल्मों में उनका संघर्ष जारी रहा।
विज्ञापन
5 of 8
शरद कपूर
फिल्में तो शरद को मिलती रहीं लेकिन उनमें उनके रोल को कोई खास तवज्जो नहीं दी गई और ये संघर्ष तब तक चलता रहा जब तक सलमान खान की नजर उन पर नहीं पड़ी।
2014 में सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'जय हो' में काम दिया। ये फिल्म मल्टीस्टारर थी और इसमें भी शरद कपूर छोटे से रोल की आड़ भी छिपे रह गए।
विज्ञापन
6 of 8
शरद कपूर
इसके बाद से अभी तक शरद कपूर की कोई फिल्म नहीं आई है।
हर कोई ये जानना चाहता होगा कि 'जोश' में शाहरुख खान के चलते जान गंवाने वाला वो शरद कपूर कहां है और क्या कर रहा है ?
विज्ञापन
7 of 8
शरद कपूर
बता दें कि शरद कपूर एक बिजनेसमैन हैं। शरद कपूर ने अपने दो रेस्टोरेंट खोले हुए हैं और वो उन्हीं में बिजी हैं। शरद कपूर का एक रेस्टोरेंट बंगलुरु में हैं तो वहीं दूसरा मुंबई में।
शरद कपूर एक अच्छे कुक हैं और अपनी इसी खूबी को तराशने के लिहाज से वो होटल के बिजनेस में उतर गए। आज शरद कपूर का काम काफी फल-फूल रहा है। शरद कपूर का सपना है कि वो गोवा, राजस्थान और बंगुलुरु में अपने और रेस्टोरेंट खोलें।