फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: इस फिल्म में जॉनी लीवर ने बेटे जैसी लीवर के साथ किया काम, 20 साल बाद दोबारा रिक्रिएट किया सीन

Fri, 10 Dec 2021 06:52 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉनी लीवर - फोटो : Social Media
जॉनी लीवर एक लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा है। अपने कॉमेडी अंदाज से उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगत बनाई। जॉनी लीवर ने अपने करियर में कई अलग-अलग फिल्में की। वैसे तो उनकी हर फिल्म लोगों के लिए बहुत ही खास है, लेकिन एक ऐसी फिल्म है जो सिर्फ दर्शकों के दिल के करीब ही नहीं है बल्कि खुद जॉनी लीवर के दिल के भी काफी करीब है और वो फिल्म हैं कभी खुशी कभी गम। करण जौहर की इस फिल्म ने 20 साल पूरे कर लिए हैं और इस फिल्म से जुड़े लोग अलग-अलग तरह से अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

जॉनी लीवर के लिए खास है ये फिल्म         

जॉनी लीवर के लिए कभी खुशी कभी गम क्यों खास है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया। दरअसल इस फिल्म में जॉनी लीवर ने ही नहीं बल्कि उनके बेटे जैसी लीवर ने भी काम किया था। दरअसल जब ऋतिक रोशन का किरदार अपने भाई यानी की शाहरुख को ढूंढने की कोशिश करता है तो वो चांदनी चौक पहुंच जाता है। वहां पर उनकी मुलाकात जॉनी लीवर के किरदार हल्दीराम से उनकी पत्नी और उनके बेटे घसीटराम से होती है । फिल्म में घसीटाराम का किरदार उनके बेटे जैसी लीवर ने निभाया है।
विज्ञापन

2 of 5
जॉनी लीवर - फोटो : Social Media
जॉनी लीवर ने बेटे के साथ रिक्रिएट किया सीन

फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में जॉनी लीवर ने अपने बेटे के साथ एक बार फिर से कभी खुशी कभी गम का लोकप्रिय सीन रिक्रिएट किया। जॉनी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ’20 साल पहले मैंने ये सीन अपने बेटे जैसी लीवर, ऋतिक रोशन, हिमानी शिवपुरी के साथ फिल्म कभी खुशी कभी गम में फिल्माया था। करण जौहर सहित पूरी टीम को फिल्म के 20 साल होने पर बधाई’।


विज्ञापन

3 of 5
जॉनी लीवर - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर फैंस ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर अभिनेता और उनके बेटे जैसी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘कॉमेडी किंग’ और ‘दिग्गज’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है वो आपका अपना बेटा था’। अन्य यूजर ने लिखा, ’20 साल बाद भी आपने इसे बिलकुल परफेक्ट तरह से किया, आपको कोई भी मैच नहीं कर सकता’।

4 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम को हुआ 20 साल

कभी खुशी कभी गम को 20 साल होने की खुशी में करण जौहर और फराह खान ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन फरीदा जलाल सहित कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया
1984 में जॉनी लीवर ने की थी शुरुआत 

जॉनी लीवर ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में की। जॉनी को 13 बार फिल्म फेयर के बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, जबकि दो बार 'दीवाना मस्ताना' और 'दूल्हे राजा' के लिए यह अवॉर्ड मिल भी चुका है। उन्होंने अब तक 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें