फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी कर इस एक्टर को करना पड़ा था गुजारा, 'कॉमेडी के शहंशाह' बन सालों तक किया इंडस्ट्री पर राज

Sun, 28 Jul 2019 12:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Johnny Walker - फोटो : social media
अपनी एक्टिंग से जिंदगी भर सभी को गुदगुदाने वाले जॉनी वॉकर की पुण्यतिथि 29 जुलाई को है। जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन था। 50 और 60 के दशक में उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए जो आज भी लोगों के जहन में है।
विज्ञापन

2 of 6
Johnny Walker - फोटो : social media
जॉनी वॉकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले जॉनी वॉकर का बचपन काफी कठिनाइयों के बीच बीता। उनके पिता इंदौर में ही एक मिल में मजदूरी करते थे। जॉनी वॉकर भी उनके काम में मदद करते थे। बाद में मिल बंद होने के चलते उनका पूरा परिवार 1942 में मुंबई आ गया।
विज्ञापन

3 of 6
Johnny Walker - फोटो : social media
जॉनी वॉकर 10 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। पिता के साथ घर के भरण पोषण की जिम्मेदारी उनकी भी थी। काफी कोशिशों के बाद जॉनी वॉकर को उनके पिता के जानने वाले पुलिस इंस्पेक्टर की सिफारिश पर बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई जिसके बदले में उन्हें 26 रुपये हर महीने मिलते थे।

4 of 6
Johnny Walker - फोटो : social media
नौकरी मिलने के बाद जॉनी वॉकर काफी खुश थे क्योंकि इसके जरिए वो मुंबई के स्टूडियो भी घूम लेते थे। एक दिन उनकी मुलाकात डायरेक्टर के. आसिफ के सचिव रफीक से हुई। उनके कई बार गुजारिश के बाद फिल्म 'आखिरी पैमाने' में एक छोटा सा रोल मिला। उस रोल के लिए जॉनी वॉकर को 80 रुपये मिले।
विज्ञापन

5 of 6
Johnny Walker - फोटो : social media
एक्टर बलराज साहनी की नजर जॉनी वॉकर पर पड़ी। उन्होंने जॉनी को गुरु दत्त से मिलने की सलाह दी। बस फिर क्या था उन्होंने गुरु दत्त के सामने शराबी की एक्टिंग की जिसे देखकर गुरु दत्त को वाकई लगा कि उन्होंने शराब पी रखी है। पहले तो गुरु दत्त बहुत नाराज हुए कि उन्होंने शराब पी रखी है लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला तो जॉनी को गले लगा लिया। कहा जाता है गुरु दत्त ने उन्हें एक लोकप्रिय व्हिस्की ब्रांड के नाम पर यह नाम दिया था। जबकि फिल्मों में अक्सर शराबी का रोल करने वाले जॉनी वॉकर असल जिंदगी में बिल्कुल भी शराब नहीं पीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Johnny Walker - फोटो : file photo
जॉनी वॉकर ने उस दौर के सभी बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'जाल', 'हमसफर', 'मुगल ए आजम', 'मेरे महबूब', 'बहू बेगम', 'मेरे हुजूर', 'टैक्सी ड्राइवर', 'देवदास', 'मधुमति' और 'नया अंदाज' है। उस वक्त ऐसा था कि प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर की डिमांड पर फिल्म में एक गाना जॉनी वॉकर पर जरूर शूट होता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें