Boney Kapoor
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचाई थी। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था, इस घटना ने बोनी को बुरी से तोड़ दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी साझा की थी।
12 साल तक श्रीदेवी से एकतरफा प्यार करते रहे थे बोनी कपूर, लव स्टोरी सुनाते हुए फफक-फफक कर रोए थे