Johnny Walker
- फोटो : file photo
जॉनी वॉकर की लोकप्रियता का आलम ये था कि उन्हें हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उस दौर में उन्होंने सभी बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया। जॉनी वॉकर की मुख्य फिल्मों में जाल, मुगल ए आजम, मेरे महबूब, बहू बेगम, मेरे हुजूर, टैक्सी ड्राइवर, देवदास, मधुमति और नया अंदाज है। उस वक्त ऐसा था कि प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर की डिमांड पर फिल्म में एक गाना जॉनी वॉकर पर जरूर शूट होता था।