फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Johnny Lever Duplicate: जब नकली को असली समझ बैठीं जॉनी लीवर की मां, लोगों ने बीवी से जोड़कर उछाल दिया किस्सा

Mon, 25 Apr 2022 09:34 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
जॉनी लीवर, जॉनी निर्मल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जॉनी लीवर फिर से हिंदी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने की इन दिनों लगातार कोशिशें कर रहे हैं। निर्माता निर्देशकों से उनकी बैठकें, मुलाकातें भी चल रही हैं लेकिन हिंदी सिनेमा से हास्य कलाकारों का पत्ता कटने के बाद से सिर्फ उनको ही नहीं बल्कि तमाम दूसरे चरित्र अभिनेताओं को भी खासी दिक्कतों का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है। लेकिन, एक  दौर ऐसा भी था जब जॉनी लीवर के पास सांस लेने की भी फुर्सत नहीं होती थी और जॉनी लीवर कभी-कभी अपनी जगह अपने डुप्लीकेट जॉनी निर्मल को फिल्मों की शूटिंग पर भेज देते थे। लेकिन, इस चक्कर में मामला ऐसा भी हुआ कि तमाम जगहों पर डुप्लीकेट को ओरीजनल से ज्यादा तवज्जो मिलने लगी। और, इन जगहों में से एक जगह खुद जॉनी लीवर भी शामिल हो गए। चलिए बताते हैं आपको हिंदी सिनेमा का ये दिलचस्प किस्सा..
विज्ञापन

2 of 6
जॉनी निर्मल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

असली ने नकली को किया प्रमोट 

जॉनी निर्मल कहते हैं, "सबसे ज्यादा मुझे जॉनी भाई ने ही प्रमोट किया। वह मुझे अपने छोटे भाई जैसा मानते थे। मैंने जॉनी भाई की कई फिल्मों में उनकी अनुपस्थित में जॉनी लीवर बनकर काम किया है। अनिल कपूर की एक दिन का मुख्यमंत्री बनने वाली फिल्म 'नायक' जैसी कई फिल्मों में मैंने जॉनी भाई के काम को पूरा किया। और, पर्दे पर देखकर दर्शक भी नहीं भांप पाए कि मैं असली नहीं हूं।”

विज्ञापन

3 of 6
जॉनी निर्मल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
“जॉनी भाई ने ही बढ़ाया हौसला”

जॉनी निर्मल का असली नाम निर्मल गुनेरिया है। वह कहते हैं, "अपने डुप्लीकेट के रूप में देखकर मुझे जॉनी भाई ने ही जॉनी निर्मल नाम दिया था। फिर वह ही एक दिन सलाह दिए कि दूसरे की छाप बनकर कब तक काम करोगे, अपनी पहचान खुद बनाओ। उसके बाद से ही मैंने अपने असली नाम निर्मल गुनेरिया के रूप में काम करना शुरू कर दिया।”

4 of 6
जॉनी निर्मल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

“दूसरों ने बिगाड़ दिए भाई से रिश्ते”

जॉनी निर्मल को जॉनी लीवर लंबे समय तक बिलकुल अपने छोटे भाई जैसा ही मानते रहे। बताते हैं एक दिन जॉनी निर्मल किसी काम से जॉनी लीवर के घर गए। दरवाजा जॉनी लीवर की मां ने खोला। जॉनी निर्मल को वह अपना बेटा जॉनी लीवर ही समझ बैठीं और बोली, "तू तो सफेद कलर की टी-शर्ट पहनकर गया था, ये लाल कलर की टी-शर्ट कहां से पहन आया।" इस बात का जिक्र जॉनी निर्मल ने अपने दोस्तों के बीच किया और ये किस्सा बाद में हिंदी फिल्म जगत में फैलता ही चला गया। बीच में लोगों ने शरारत ये की कि पूरे किस्से में से मां को निकालकर इसे अपने हिसाब से इसमें ट्विस्ट करते गए। यहीं से दोनों के बीच पहली बार खटास आनी शुरू हो गई।

विज्ञापन

5 of 6
जॉनी निर्मल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

“बहुत भोले हैं जॉनी लीवर”

जॉनी निर्मल कहते है, "अच्छा कलाकार दिल का भी सच्चा होता है। जॉनी भाई भी दिल के साफ इंसान हैं। वह हर किसी की बात पर विश्वास कर लेते हैं। जिससे ये बात ताल्लुक रखती है, उससे सच्चाई जानने की कोशिश नहीं करते। एक बार अभिनेता अक्षय कुमार से मेरी मुलाकात हुई तो वह बोले, तुम तो जॉनी के भाई जैसे लगते हो। मैंने भी कह दिया कि हां, जॉनी भाई मुझे अपना छोटा भाई ही समझते हैं। इसके बाद लोगों के अफवाह ये उड़ गई कि मैं लोगों से जॉनी लीवर का छोटा भाई बनकर काम मांग रहा हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉनी निर्मल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिथुन चक्रवर्ती ने किया सपोर्ट

फिल्म 'हीरालाल पन्नालाल' में मिथुन चक्रवर्ती और जॉनी लीवर लीड रोल में थे और शायद जॉनी भाई किसी वजह से निर्माता को डेट्स नहीं दे पा रहे थे। निर्माता ने मुझे लेकर ये फिल्म पूरी कर ली। ये बात जॉनी लीवर को पता चली तो वह मुझ पर भड़क गए। बोले, "तू मेरा काम छीन रहा है। लेकिन मुझे मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ से सहारा मिला और मेरे काम की इन लोगों ने तारीफें भी खूब कीं।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें