जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मिला बॉलीवुड में काम
जॉनी लीवर कॉमेडी के साथ ही मिमिक्री करने में भी माहिर थे। उन्होंने अपनी शुरुआत एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी वह स्टेज शोज किया करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया। पहली ही फिल्म के बाद से जॉनी लीवर का बॉलीवुड में जो सफर शुरू हुआ तो उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी मुख्य फिल्मों में 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुदाई', 'चालबाज','बाजीगर', 'यस बॉस', 'इश्क', 'आंटी नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'कुछ कुछ होता है', जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा उन्होंने गोल माल और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों में भी काम किया है।