बीते लंबे समय से अपने हाई प्रोफाइल केस को लेकर चर्चा में रहने वाले हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी वकील केमिली वास्केज के साथ डेटिंग की अफवाहों के बाद अब एक्टर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता जॉनी डेप वर्तमान में जोएल रिच को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि जोएल यूके के मानहानि मामले में उनके वकीलों में से एक हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है।